आईपीएल : संगकारा पेवेलियन लौटे (लीड-3)
किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से शान मार्श और मानविंदर बिसला ने पारी की शुरुआत की। टीम के कुल योग में केवल तीन रन ही जुड़े थे कि शान मार्श पारी के दूसरे ओवर में ही दो रन बनाकर आउट हो गए। मार्श, विनय कुमार की गेंद पर राहुल द्रविड़ को कैच दे बैठे।
किंग्स इलेवन का दूसरा विकेट बिसला के रूप में गिरा। बिसला 28 रन बनाकर कुंबले का शिकार बने। कुमार संगकारा 45 रन बनाकर आउट हुए। कुमार संगकारा को डेल स्टेन ने जैकस कालिस के हाथों कैंच करवाया। रवि वोपारा पांच और युवराज सिंह दो रन बनाकर खेल रहे हैं।
रायल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है जबकि किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में दो परिवर्तन किया गया है। विक्रमजीत मलिक और करन गोयल की जगह शांताकुमारन श्रीसंत और विपुल शर्मा को टीम में शामिल किया गया है।
इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब की टीम इस टूर्नामेंट में अभी सात मैच खेल चुकी है, जिनमें से उसे छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वह यह मैच जीतकर अंक तालिका में स्थिति मजबूत करना चाहेगी। वहीं दूसरी तरफ रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर की टीम भी लगातार दो मैच हार चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications