आईपीएल : नाइट राइर्ड्स के 10 ओवर में 80 रन (लीड-2)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाले नाइट राइर्ड्स के कप्तान सौरव गांगुली ने गेल के साथ पारी की शुरुआत की। पहले ही ओवर में गांगुली ने अपनी टीम के लिए 10 रन बनाए। दूसरे ओवर में पांच रन बने।
तीसरे ओवर में नाइट राइर्ड्स ने गेल का विकेट गंवाया। उन्होंने पांच रन बनाए। उन्हें एंड्रयू सायमंड्स ने अपना शिकार बनाया। केमार रोच ने उनका कैच लपका।
गेल का स्थान लेने आए चेतेश्वर पूजारा 13 गेंदों पर 17 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। सायमंड्स ने उन्हें अपना दूसरा शिकार बनाया। पुजारा का स्थान लेने आए मनोज तिवारी कुछ खास नहीं कर पाए और महज पांच रन बनाकर चलते बने। प्रज्ञान ओझा ने उन्हें बोल्ड किया।
गांगुली 32 गेंदों पर सात चौकों व एक छक्के की मदद से 45 रन बनाकर मैदान पर जमे हुए थे जबकि डेविड हसी एक रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।
नाइट राइर्ड्स की टीम में आज पुजारा और शेन बांड की वापसी हुई है। दोनों ही टीमों ने अब तक 3-3 मैच जीते हैं।
अंक तालिका में डेक्कन चार्जर्स की टीम पांचवें और नाइट राइर्ड्स की टीम छठे स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications