Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आर्सेलरमित्तल लंदन ओलंपिक-2012के प्रायोजकों में शामिल

पहले स्तर के प्रायोजक आयोजन समिति को चार करोड़ पाउंड और दूसरे स्तर के प्रायोजक खेलों के लिए दो करोड़ पाउंड की रकम उपलब्ध कराएंगे।

आर्सेलरमित्तल ऑर्बिट नामक विशेष टॉवर 2012 के ओलंपिक और पैरालंपिक दोनों का स्थाई का प्रतीक चिह्न् होगा। आर्सेलरमित्तल इस परियोजना पर व्यय होने वाले 1.91 करोड़ पाउंड में से 1.6 करोड़ पाउंड की रकम देगा। शेष 31 लाख पाउंड की रकम लंदन विकास एजेंसी उपलब्ध कराएगी।

लंदन के सिटी हाल में आर्सेलरमित्तल के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी लक्ष्मी मित्तल ने कहा, "ओलंपिक खेल दुनिया के वास्तव में कुछ बड़े आयोजनों में से एक हैं। मुझे याद है कि इस महान शहर में रहने वाले हर व्यक्ति को वर्ष 2012 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों का आयोजक बनाए जाने की घोषणा से खुशी हुई।"

मित्तल ने कहा कि आर्सेलरमित्तल ऑर्बिट ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों का प्रतीक होगा और खेलों के बाद लंबे समय तक एक नया मील का पत्थर बना रहेगा।

किसी भी ओलंपिक के लिए तैयार किया जाने वाला यह अकेला सबसे बड़ा निर्माण होगा। इसका दीर्घ अवधि के दौरान पूर्वी लंदन के विकास में महत्वपूर्ण वित्तीय योगदान होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+