मिली जानकारी के मुताबिक मध्यांतर तक चीन 2-0 से आगे था। पहला गोल वांग मेन ग्यू ने चौथे मिनट में और दूसरा झाओ यू दीयो ने 34 वें मिनट में किया। भारत की तरफ से सबा अंजुम ने 67वें मिनट में गोल किया।
गौरतलब है कि अगस्त में होने वाले महिला विश्व कप, दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों की तैयारी के तहत भारत ने जापान और चीन के साथ दो श्रृंखलाओं के तहत सात हॉकी मैच खेले।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।