इंडियन प्रीमियर लीग के नौंवें दिन मुंबई इंडियंस ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 98 रनों से धो दिया. मुंबई के कप्तान सचिन तेंदुलकर ने बेहतरीन पारी खेली और सिर्फ़ 32 गेंदों पर 63 रन बनाए.
उनका अच्छा साथ निभाया मुंबई के सौरभ तिवारी ने जिन्होंने 61 रनों का योगदान किया.
मैच के दौरान दिल्ली के कप्तान गौतम गंभीर की माँसपेशियों में खिंचाव आ गया और वो बल्लेबाज़ी नहीं कर सके. इसके बाद जब दिल्ली बल्लेबाज़ी को उतरी तो वो 120 रनों पर ही सिमट गई.
आईपीएल के मैचों पर बीबीसी हिंदी के लिए समीक्षात्मक टिप्पणियाँ कर रहे हैं पूर्व टेस्ट क्रिकेटर आकाश चोपड़ा-