एलेक बेडसर का निधन
इंगलैंड के पूर्व टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी सर एलेक बेडसर का निधन हो गया है. रविवार की शाम उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली. वो 91 वर्ष के थे.
वो पिछले एक महीने से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे.
क्रिकेट को अपना जीवन समर्पित करने वाले बेडसर 10 वर्षों तक मैदान में डटे रहे और उसके बाद 23 वर्षों तक चयनकर्ता और खेल प्रबंधन से जुड़े रहे.
एक खिलाड़ी के रूप में उन्होंने 51 टेस्ट मैच खेले और 236 विकेट लिए. सबसे ज़्यादा समय तक चयनकर्ता रहने का भी रिकॉर्ड उन्हीं के नाम है. अपने देश से बाहर उन्होंने दो मैचों का प्रबंधन भी किए थे.
वो और उनका जुड़वा भाई इरिक कॉउंटी चैंपियनशिप का लगातार सात बार विजेता रही ‘स्योरे’ टीम का हिस्सा थे. ये टीम वर्ष 1952 से वर्ष 1958 के बीच कॉउंटी चैंपियनशिप में लगातार सात बार विजयी रही थी.
तेज़ गेंदबाज सर एलेक बेडसर को वर्ष 1997 में ‘नाइट’ की उपाधि दी गई थी.
वर्ष 2009 में इंटरनेशनल क्रिकेट कॉउंसिल के ‘हॉल ऑफ फेम’ की उपाधि भी उन्हें दी गई थी.
इंगलैंड की तरफ से सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में उनका भी नाम शामिल है. इस सूची में उनका नाम सातवें स्थान पर है.
इंगलैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष गिल्स क्लार्क का कहना है, “इंगलैंड के महान गेंदबाजों में से एक सर एलेक बेडसर भी थे और वे हमेशा याद किए जाने के लायक हैं. वे गेंदबाजी में निपुण थे और खेल के प्रति सच्चे दिल से समर्पित थे.”
महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रेडमेन के विकेट लेने वालों में से वे अकेले जीवित गेंदबाज बचे थे.
सर डॉन ब्रेडमेन को उन्होंने छह बार आउट किया था.
वर्ष 1946 में उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच खेला था. ये मैच भारत के विरूद्ध खेला गया था. 28 वर्ष की उम्र में ही उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित कर दिया था.
ये सिलसिला चलता रहा और टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहले 200 विकेट लेने वाले ब्रितानी खिलाड़ी बन गए.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
