आईपीएल : गेल का विस्फोटक प्रहार, नाइट राइडर्स के 149 रन बने (लीड-3)
क्रिस गेल 81 रन (39 गेंद, चार चौके,सात छक्के) और मनोज तिवारी 21 रन बनाकर क्रीज पर थे। गेल ने 13वें ओवर में बोपारा की गेंदों पर लगातार चार छक्के जड़े। सौरव गांगुली 36 रन (31 गेंद, पांच चौके, एक छक्का) बनाकर रवि बोपारा के शिकार बने।
इससे पहले कप्तान सौरव गांगुली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। नाइट राइडर्स की टीम में केवल एक बदलाव किया गया और मोहनीश परमार के स्थान पर जयदेव उनादकाट को शामिल किया गया। न्यूजीलैंड के बल्लेबाल ब्रेंडन मैकलम को अंतिम एकादश में नहीं शामिल किया गया।
पंजाब किंग्स इलेवन के शॉन मार्श अभ्यास के समय चोटिल हो गए और उनके स्थान पर माहेला जयवर्धने को टीम में शामिल किया गया। इसके अलावा तेज गेंदबाजों ब्रेट ली और श्रीसंत को भी टीम से बाहर होना पड़ा। उनके स्थान पर जुआन थेरोन और रोमेश पोवार को शामिल किया गया। पंजाब किंग्स इलेवन ने टीम में तीन स्पिनर गेंदबाजों को शामिल किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications