For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप 2019 : बाबर आजम ने तोड़ा जावेद मियांदाद का 27 साल पुराना रिकाॅर्ड

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अपने आखिरी लीग मैच में बांग्लादेश को 94 रनों से हराकर आईसीसी विश्व कप 2019 से विदाई ली। इस दाैरान पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम भले ही शतक लगाने से चूक गए लेकिन इस विश्व कप के आखिरी मैच में वह अपने हमवतन जावेद मियांदाद का 27 साल पुराना रिकाॅर्ड तोड़ गए। बाबर ने 98 गेंदों में 96 रनों की पारी खेली। इस पारी के साथ वह पाकिस्तान के लिए बड़ा काम कर गए।

तोड़ा मियांदाद का रिकाॅर्ड

तोड़ा मियांदाद का रिकाॅर्ड

दरअसल, बाबर पाकिस्तान के लिए किसी एक विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि जावेद मियांदाद को पछाड़कर हासिल की है। इससे पहले पाकिस्तान की तरफ से एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड जावेद मियांदाद के नाम पर था, जब उन्होंने 1992 में 437 रन बनाए थे। वहीं अब बाबर ने 79.00 की औसत से 8 मैचों में 474 रन बना दिए हैं, जिसमें 1 शतक व 3 अर्धशतक शामिल रहे हैं।

पति शोएब मलिक के संन्यास के बाद पत्नी सानिया मिर्जा हुईं भावुक, लिखा इमोशनल पोस्ट

पाकिस्तान के लिए एक विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज-

पाकिस्तान के लिए एक विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज-

बाबर आजम- 474 रन (2019)

जावेद मियांदाद- 437 रन (1992)

सईद अनवर- 368 रन (1999)

मिस्बाह उल हक- 350 रन (2015)

बाबर के शतक से जीती टीम

बाबर के शतक से जीती टीम

बता दें कि पाकिस्‍तान ने बांग्‍लादेश के खिलाफ शुक्रवार को विश्‍व कप 2019 के 43वें मैच में टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया। पाक ने इमाम उल हक (100) और बाबर आजम (96) की उम्‍दा पारियों की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 315 रन बनाए। जवाब में बांग्‍लादेश की टीम 44.1 ओवर में 221 रन पर ऑलआउट हुई। पाकिस्‍तान 9 मैचों में 11 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रही। बता दें कि पाकिस्‍तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बांग्‍लादेश पर कम से कम 316 रन से जीत दर्ज करने की जरूरत थी।

शाकिब ने हासिल की खास उपलब्धि, तोड़ा सचिन का 16 साल पुराना रिकाॅर्ड

Story first published: Saturday, July 6, 2019, 15:15 [IST]
Other articles published on Jul 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+