For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस पाकिस्तानी ने ढहाया कोहली का किला, बनाया टी20 का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली। टी20 फॉर्मेट की नंबर वन टीम पाकिस्तान ने दुबई में खेली गई टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ कर दिया। पाकिस्तान ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड को 3-0 से हारकर लगातार 11वीं टी सीरीज पाकिस्तान ने अपने नाम कर ली। इस सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार की रात खेला गया, जिसे पाकिस्तान ने 47 रन से जीत लिया।

दुबई में खेले गए इस टी20 मैच में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज बाबर आजम ने शानदार 79 रन की पारी खेली। इसी के साथ बाबर आजम ने टी20 करियर में 1000 रन पूरे कर लिए। इस मामले में आजम ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया। 24 वर्षीय बाबर आजम ने 1000 रन बनाने के लिए 26 पारियों का इस्तेमाल किया है।

वहीं, अगर विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने 1000 रन बनाने के लिए 27 पारियां खेली थीं। यही कारण है कि बाबर आजम ने विराट कोहली को पीछे छोड़ टी20 में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने का गौरव हासिल कर लिया है। इस मुकाबले में बाबर आजम ने सिर्फ 58 गेंदों का सामना किया। आजम ने 79 रन बनाने के लिए सात चौके और 2 शानदार छक्के भी जड़े।

मैच का लेखा-जोखा

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आजम के 79 और मोहम्मद हफीज की 53 रन की पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 166 रन बनाए। 167 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड की पारी 16.5 ओवर खेलकर 119 रन पर ढेर हो गई। हालांकि, कप्तान केन विलियमसन ने जरूर 38 गेंदों में 60 रन बनाए लेकिन वह टीम की लगातार तीसरी हार को टाल नहीं सके।

Story first published: Monday, November 5, 2018, 11:39 [IST]
Other articles published on Nov 5, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+