For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC T20 रैंकिंग में छाये बाबर आजम, मलान को पीछे छोड़ बने नंबर 1 बल्लेबाज, हसरंगा ने भी लगाई छलांग

T20 World Cup
Photo Credit: Twitter/T20WorldCup

नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप में पाकिस्तान की टीम ने अब तक काफी शानदार प्रदर्शन किया है और नामिबिया के खिलाफ बड़ी जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई है। इस जीत में पाकिस्तान की टीम के कप्तान बाबर आजम ने एक बार फिर से अहम भूमिका निभाई और 70 रनों की पारी खेलकर 189 के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। जवाब में नामिबिया की टीम 143 रनों का ही स्कोर खड़ा कर सकी और 46 रनों से मैच हार गई। इसके साथ ही बाबर आजम (1007) एक साल के अंदर टी20 प्रारूप में 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले कप्तान बन गये हैं। बाबर आजम की शानदार बल्लेबाजी का असर न सिर्फ उनकी टीम की जीत में नजर आया बल्कि आईसीसी की ओर से जारी की गई ताजा टी20 रैंकिंग में भी दिखा।

विश्वकप के पहले 4 मैचों में 3 अर्धशतकीय पारियां खेलने वाले बाबर आजम अब आईसीसी की पुरुष टी20 रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंच गये हैं। बाबर आजम ने 66 की औसत से अब तक विश्वकप में 198 रन बना लिये हैं और इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गये हैं। बाबर आजम ने टी20 रैंकिंग में 834 रेटिंग प्वाइंट के साथ पहला स्थान हासिल कर लिया है, वहीं इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मलान 798 रेटिंग प्वाइंट के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गये हैं।

और पढ़ें: IND vs AFG: अबुधाबी में इतिहास रचने से सिर्फ 3 विकेट दूर हैं जसप्रीत बुमराह, नाम करेंगे बड़ा रिकॉर्ड

आईसीसी की वनडे रैंकिंग में भी बाबर आजम इस समय पहले पायदान पर काबिज हैं। वहीं टी20 क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाने वाले जोस बटलर को भी टी20 रैंकिंग में फायदा हुआ है और 9वें पायदान पर पहुंच गये हैं, जबकि उनके साथी जेसन रॉय की अच्छी पारियों के चलते 14वां स्थान हासिल कर लिया है।

गेंदबाजों की बात करें तो श्रीलंका के लेग स्पिनर वनिंदु हसरंगा ने पहला स्थान हासिल कर लिया है, जिन्होंने इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाप लगातार 2 मैचों में 3-3 विकेट हासिल किये। हसरंगा ने इस पायदान पर कब्जा जमाने के लिये तबरेज शम्सी को पीछे छोड़ा है। गौरतलब है कि टी20 रैंकिंग में शामिल टॉप 4 गेंदबाज कलाई के स्पिन गेंदबाज ही हैं, जिसमें हसरंगा, तबरेज शम्सी, आदिल राशिद और राशिद खान का नाम शामिल है।

और पढ़ें: 'दो खेमों में बंट चुकी है भारतीय टीम', शोएब अख्तर ने बताया क्यों खराब प्रदर्शन कर रही है विराट सेना

आदिल राशिद ने करियर की सबसे अच्छी रेटिंग (730 प्वाइंट) हासिल करते हुए तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया और राशिद खान को पीछे छोड़ा। वहीं साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्खिया ने 18 पायदान की छलांग लगाई और अब 7वें पायदान पर कब्जा जमा लिया है। वहीं मोहम्मद नबी ने शाकिब अल हसन के साथ ऑलराउंडर की रैंकिंग में पहले पायदान पर संयुक्त रूप से कब्जा जमा लिया है। आपको बता दें कि गेंदबाजी की रैंकिंग में कोई भी भारतीय गेंदबाज शामिल नहीं है जो कि टीम की स्थिति को भी दर्शाता है।

Story first published: Wednesday, November 3, 2021, 18:25 [IST]
Other articles published on Nov 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+