
कोहली को देख करते हैं अपना सुधार
पाकिस्तान टीम के मुख्य बल्लेबाज बाबर आजम ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से पहले कहा है कि वह भारतीय कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी देखकर अपने खेल में सुधार करने की कोशिश करते हैं। बाबर ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'मैं उनकी बल्लेबाजी देखता हूं। मैं देखता हूं कि वह किसी तरह अलग-अलग परिस्थतियों में बल्लेबाजी कर रहे हैं और उन्हें देखकर मैं सीखने की कोशिश करता हूं।'

चैंपियंस ट्राॅफी जीतने से प्रेरणा मिली
बाबर ने आगे कहा, 'मैं अनुभव से सीखने की कोशिश करता हूं। यह मेरे सीखने की प्रक्रिया है। मैं अपना सौ फीसदी देने की कोशिश करता हूं। कोहली का भारत के लिए जीत का अनुपात काफी ज्यादा है। मेरी कोशिश है कि मैं अपने देश के लिए वो हासिल कर सकूं।' टीम की तैयारी के बारे में इस बल्लेबाज ने कहा कि चैम्पियंस ट्रॉफी में मिली जीत से हमें आत्मविश्वास मिला है जो हमें यहां भी मदद करेगा। चैंपियंस ट्राॅफी जीतने से प्रेरणा मिली है। भारत के खिलाफ फाइनल में दर्ज की गई जीत कभी भी हमारी यादों से नहीं जा सकती।

भारत का गेंदबाजी आक्रमण खतरनाक
इसके अलावा बाबर ने यह भी कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि भारत का गेंदबाजी आक्रमण खतरनाक है लेकिन हमने इंग्लैंड के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की थी और उनकी भी गेंदबाजी भी अच्छी है। इसलिए हम सब को भरोसा है कि भारतीय गेंदबाजी को अच्छे से संभाल लिया जाएगा। हम इस मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हैं क्योंकि भारत और पाकिस्तान का मैच हमेशा से उत्साही होता है. पूरा विश्व इस मैच को देखता है।


Click it and Unblock the Notifications
