For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC T20 रैंकिंग का किंग बना ये पाकिस्तानी, एरोन फिंच को मारी धोबी पछाड़

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज के बाद सोमवार को आईसीसी ने टी20 की रैंकिंग जारी की। आईसीसी की इस रैंकिंग में एक पाकिस्तानी प्लेयर ने हाथ मार लिया है। ऑस्ट्रेलिया वर्सेस पाकिस्तान टी 20 सीरीज में एक के बाद एक शानदार पारियां खेलने वाले बाबर आजम ने आईसीसी टी20 बैटिंग रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है। बाबर आजम 844 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ पहले नंबर पर हैं।

आईसीसी टी20 बैटिंग रैंकिंग में बाबर आजम ने अपनी प्रतिद्वंदी टीम के कप्तान एरोन फिंच को पछाड़ ये मुकाम हासिल किया है। फिंच अब 839 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं। आपको बता दें, बाबर आजम ने इस सीरीज में नाबाद 68, 45 और 50 रन की पारियां खेली थीं। बाबर आजम की इसी परफॉर्मेंस की वजह से पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। आजम ने इस सीरीज में 117.26 के स्ट्राइक रेट से 163 रन बनाए थे।

इससे पहले पांचवे पायदान पर थे आजम

गौरतलब है कि इस सीरीज से पहले बाबर आजम आईसीसी की रैंकिंग में पांचवे पायदान पर थे। लेकिन एक के बाद एक तीन धमाकेदार पारियां खेलकर टीम को जीत ही नहीं दिलाई बल्कि खुद को आईसीसी की टी20 रैंकिंग का किंग बना लिया। वहीं, आजम से पहले नंबर एक पर काबिज एरोन फिंच पूरी सीरीज में कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। आजम के अलावा फखर जमन तीसरे से पांचवे पायदान पर खिसक गए हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, एक बार की टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम पाकिस्तान आईसीसी की टी20 टीम रैंकिंग में लंबे समय से नंबर वन बनी हुई है। इसके अलावा आईसीसी की टी20 बोलिंग रैंकिंग में शादाब खान दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। वहीं, स्पिनर इमाद वसीम दसवें स्थान पर बने हुए हैं। ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में शोएब मलिक 12वें पायदान पर काबिज हैं।

Story first published: Monday, October 29, 2018, 15:26 [IST]
Other articles published on Oct 29, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+