For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बाबर आजम ने साल 2019 लगा दिया ये सब चीजें समझने के लिए, खुद किया खुलासा

नई दिल्ली। पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम ने इस साल टेस्ट में 68.44 की औसत से छह मैचों में 616 रन बनाए। हालांकि शुरूआती समय उनका बल्ला शांत भी रहा। लेकिन 25 साल के बाबर का मानना है कि उन्होंने यह साल कुछ चीजें समझने के लिए लगा दिया जिस कारण वह टेस्ट में रन बना सके। बाबर आजम ने दावा किया कि उन्होंने 2019 का एक बड़ा हिस्सा उन गलतियों को सुधारने में बिताया, जिनसे उन्हें रन बनाने में मदद मिली। उन्होंने आगे स्वीकार किया कि आप जिस तरह से बेहतर होते हैं और लंबे प्रारूप में अपना रास्ता ढूंढते हैं वह अधिक से अधिक खेलकर होता है।

बाबर ने कहा कहा, ''इस साल मैंने प्रारूप में की गई गलतियों को सुधारने पर काम किया और उनमें से कुछ को दूर करने में सफल रहा, जिससे मुझे कुछ रन बनाने में मदद मिली।'' उन्होंने आगे कहा, ''जितना अधिक आप लंबे प्रारूप खेलते हैं, उतना ही आप खेल की बारीकियों को समझते हैं और अपना रास्ता ढूंढते हैं। डेल स्टेन के सामने दक्षिण अफ्रीका में रन बनाकर मेरा आत्मविश्वास बढ़ा। मैंने 60, 70, 80 रन को शतक में बदलना सीखा। ऑस्ट्रेलिया में शतक जमाकर मुझे खुद पर यकीन हो गया कि टेस्ट क्रिकेट में बड़ा स्कोर बना सकता हूं।"

बता दें कि बाबर की तुलना विराट कोहली से की जाती है। बाबर क्रिकेट के तीनो फाॅर्मेट की रैंकिंग में टाॅप 10 में शामिल हैं। वर्तमान में, वह टेस्ट रैंकिग में छठे नंबर, वनडे में तीसरे और टी20 रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज हैं। बाबर ने अब तक खेले 25 टेस्‍ट मैचों में 42.67 के औसत से 1707 रन बनाए हैं ज‍िसमें चार शतक और 13 अर्धशतक हैं। वहीं 74 वनडे मैचों में 54.17 के औसत से 11 शतक के साथ 3359 और टी20 इंटरनेशनल में 50.17 के औसत से 1405 रन बना चुके हैं।

Story first published: Wednesday, January 1, 2020, 15:53 [IST]
Other articles published on Jan 1, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+