बाबर आजम का उड़ा मजाक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दाैरान कर रहे थे ऐसी हरकतें

नई दिल्ली। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दाैरान पाकिस्तानी क्रिकेटरों का मजाक बनना कोई नहीं बता नहीं है। कई क्रिकेटर अग्रेंजी बोलने में अड़ जाते हैं तो कईयों का अजीब रिएक्शन लोगों को हंसाने पर मजबूर कर देता है। माैजूदा समय क्रिकेट प्रेमियों को हंसाने का काम किया है पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने। पाकिस्तान 24 जनवरी से तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलने जा रही है, लेकिन इससे पहले कप्तान बाबर प्रेस काँफ्रेस करते समय कुछ ऐसी हरकतें करते दिखे जिसका अब सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ रहा है।

दरअसल, मुख्य कोच मिस्बाह उल हक के साथ बाबर वीरवार को मीडिया के सामने मैच प्लानिंग को लेकर बात कर रहे थे। इस दाैरान मिस्बाह अपनी बात सबके सामने रख रहे थे लेकिन साथ में बैठे बाबर बैठे-बैठे परेशान से होते हुए नजर दिखाई दिए। वो कभी अपनी जैकेट की चैन को चबाते दिखे तो कभी टेबल को बजाते हुए दिखे। यही नहीं, वो भूल गए कि वो कैमरे के सामने बैठे हैं। लेकिन बावजूद इसके बाबर चेयर पर सुस्त होकर बैठते हुए नजर आए। यहां तक नाक को खुजाने व गर्दन से रिएक्शन ऐसे दिया जैसे दर्द हो। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे 1 मिनट 42 सेकेंड तक बाबर अजीब से रिएक्शन देने लगे।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

सोशल मीडिया पर लोग बाबर की हरकतों का खूब मजाक बना रहे हैं। बता दें कि मिस्बाह की बात खत्म होने के बाद बाबर ने अपने शुरूआती करियर को याद किया जब वो स्टेडियम में पहुंचने के लिए पैदल दाैड़ते थे। बाबर ने बताया कि वे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों को देखने के लिए गद्दाफी स्टेडियम तक पहुंचने के लिए पैदल ही लंबी दूरी तय करते थे। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2007 के टेस्ट मैच के दौरान एक बॉल बॉय के रूप में काम किया था। उन्होंने कहा, ''इंजमाम-उल-हक, यूनिस खान, मोहम्मद यूसुफ, मिस्बाह-उल-हक, ग्रीम स्मिथ, हाशिम अमला, जैक्स कैलिस और डेल स्टेन जैसे कुछ दिग्गजों ने मुझे क्रिकेट में बढ़ने का हाैसला बढ़ाया।

Story first published: Thursday, January 23, 2020, 18:25 [IST]
Other articles published on Jan 23, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+