IPL Highlights- दिल्ली की जीत के हीरो रहे संजू सैमसन, बने मैन ऑफ द मैच
पुणे। केरल के युवा बल्लेबाज संजू सैमसन की आतिशी पारी के बदौलत दिल्ली डेयर डेविल्स की टीम ने पुणे को 97 रनों से रौंद दिया है। दिल्ली की इस जीत में सबसे अहम भूमिका संजू सैमसन के शतक ने निभाई। दिल्ली के 205/4 रन के जवाब में बैटिंग करने उतरी पुणे की टीम सिर्फ 108 रन ही बना सकी।
महज 22 वर्ष की आयु में संजू सैमसन ने शतक जड़कर अपनी काबिलियत को साबित किया और वह सबसे कम उम्र में आईपीएल में शतक जमाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। संजू सैमसन ने अपना शतक छक्के से पूरा किया, उन्होंने एडम जैंपा की गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया, उन्होंने महज 63 गेंदों पर 103 रनों की आतिशी पारी खेली।
वहीं सैमसन की आतिशी पारी के बाद ऑल राउंडर क्रिस मोरिस ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 9 गेंद पर 38 रनों की नाबाद पारी खेली, इस पारी में उन्होंने तीन छक्के और चार चौके लगाए। मोरिस की इस पारी की बदौलत दिल्ली की टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचा।
मैच की अहम झलकियां
- आईपीएल में 97 मैच खेलने के बाद पहली बार अजिंक्या रहाणे ने टीम की कप्तानी की
- संजू सैमसन ने अपना पहला आईपीएळ शतक जड़ा, उन्होंने 62 गेंदों पर लगाया शतक
- संजू सैमसन इस सीरीज में शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने
- सैमसन मनीष पांडे के बाद सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी।
- क्रिस मोरिस ने महज 9 गेंदों पर 38 रनों की नाबाद पारी खेली।
- मोरिस ने 422.22 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की
- सैमसन ने अपने कैरियर में आईपीएल की सबसे लंबी पारी खेली, उन्होंने पहली बार 49 गेंदों का सामना किया, इससे पहले उन्होंने सबसे अधिक 48 गेंद का सामना 2016 में किया था।
- सैमसन का टी-20 में सर्वाधिक स्कोर 87 रन था, उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2015 में बनाया था।
- इमरान ताहिर ने शानदार गेंदबाजी की और पर्पल कैप हासिल की
- आखिरी बार दिल्ली डेयर डेविल्स ने 200 से अधिक रन 2012 में बनाए थे।
- आखिरी चार ओवर में दिल्ली की टीम ने 76 रन बनाए, सबसे अधिक स्कोर आरसीबी के नाम 89 व 77 है।
जैंपा ने सबसे खराब गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 45 रन लुटाए
मयंक अग्रवाल आईपीएल के 47 मैचों में से सिर्फ 10 बार ही 30 से अधिक रन बना सके हैं।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
