For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धोनी और हार्दिक संग स्वीमिंग पूल में 'बेबी शॉर्क' जीवा ने की खूब मस्ती, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली: क्रिकेट की तमाम गतिविधियों से दूर भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आजकल अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। विश्व कप के बाद विंडीज दौरे के लिए खुद को अनुउपलब्ध करके धोनी के सेना के साथ कुछ समय बिताने का फैसला लिया था और उन्होंने कश्मीर में अपनी बटालियन के साथ लगभग 15 दिन बिताए थे। इसके बाद धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के इवेंट में भाग लेने के लिए अमेरिका भी गए थे। अब धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ एक तस्वीर में नजर आ रहे हैं।

बेबी शॉर्क बनी जीवा-

इन तस्वीरों में धोनी और जीवा स्वीमिंग पूल में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं और भारत के धुरंधर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी उनके साथ हैं। खास बात यह है कि जीवा इस तस्वीर में 'बेबी शार्क' बनी हुई नजर आ रही हैं और अपने पापा के साथ फुल मस्ती के मूड में लग रही हैं। ये फोटो जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की गई है जिसके कैप्शन पर लिखा है- 'बेबी शॉर्क'। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। धोनी और उनकी पत्नी साक्षी बेटी जीवा के साथ वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं और जीवा की बॉन्डिग ऋषभ पंत के साथ-साथ हार्दिक के साथ भी काफी अच्छी मानी जाती है।

धोनी की सबसे बड़ी चीयरलीडर-

धोनी की सबसे बड़ी चीयरलीडर-

जीवा, धोनी की सबसे बड़ी चीयरलीडर मानी जाती हैं। इससे पहले भी जीवा अपनी काफी सारी फोटो और वीडियो के जरिए चर्चित रही हैं। इनमें चाहे वह ड्वेन ब्रावो को चेन्नई सुपर किंग्स की कैप पहनने का तरीका सीखा रही हों या फिर सुरेश रैना को किस दे रही हों, या फिर पंत से हिंदी की वर्णमाला सीख रही हों, जीवा के कई फैंस उनकी ऐसी मासूमियत और चुलबुले पन को बहुत पसंद करते रहे हैं। इतना ही नहीं, भारतीय क्रिकेट टीम में भी जीवा खासी लोकप्रिय हैं।

PKL 2019, Preview: बुल्स के खिलाफ होम लेग का अंतिम मैच खेलेंगे बंगाल वारियर्स

विश्व कप के बाद पांड्या की पहली वापसी-

विश्व कप के बाद पांड्या की पहली वापसी-

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के बाद से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं रहे हैं। उसके बाद से ही धोनी के भविष्य को लेकर अटकलों का दौर काफी गर्म है। हालांकि धोनी ने खुद अपने संन्यास को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। जहां तक भारतीय चयनकर्ताओं की बात है तो वे पहले ही अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए रोडमैप तैयार कर चुके हैं और ऋषभ पंत को टीम में मुख्य विकेटकीपर के तौर पर तराशा जा रहा है। भारतीय टीम को अगला मुकाबला 15 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। विश्व कप के बाद हार्दिक पांड्या पहली बार टीम इंडिया से इस सीरीज के जरिए जुड़ जाएंगे।

Story first published: Thursday, September 12, 2019, 13:28 [IST]
Other articles published on Sep 12, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+