
सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी वाले कप्तान बने कोहली, लारा, ब्रैडमैन को पीछ छोड़ा
कोहली के टेस्ट करियर का ये छठा दोहरा शतक है और लगातार दूसरा भी। कोहली के नाम अब बतौर कप्तान सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इससे पहले दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक लगाकर कोहली ने ब्रायन लारा के (5) दोहरे शतक के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। लेकिन तीसरे टेस्ट मैच में कोहली ने लारा को पीछे छोड़कर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। कोहली के नाम अब तक बतौर कप्तान 6 दोहरे शतक हो गए हैं, जो कि सबसे ज्यादा हैं। कोहली ने ये कारनामा 50वीं पारी में किया है जबकि लारा ने 85 पारियों में 5 दोहरे शतक लगाए थे। बता दें कि इस मामले में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन हैं। जिनके नाम 38 पारियों में 4 दोहरे शतक हैं।

ये हैं कोहली के दोहरे शतक
कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ (235), न्यूजीलैंड के खिलाफ (211), बांग्लादेश के खिलाफ (204) और वेस्टइंडीज के खिलाफ (200), श्रीलंका के खिलाफ (213) रनों की पारी खेली थी। वहीं तीसरे टेस्ट की पहली पारी में कोहली (200*) रनों पर खेल रहे थे। श्रीलंका के खिलाफ कोहली का ये दूसरा दोहरा शतक है। कोहली के करियर का ये छठा दोहरा शतक है।

सचिन, सहवाग के बराबर पहुंचे कोहली, द्रविड़-गावस्कर को पछाड़ा
विराट कोहली अब भारत की तरफ से सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। विराट कोहली के अलावा सचिन तेंदुलकर (6), वीरेंद्र सहवाग (6) दोहरा शतक लगा चुके हैं। इसके अलावा कोहली ने द्रविड़ (5) दोहरे शतक, गावस्कर (4) पुजारा 3 दोहरे शतक को पीछे छोड़ दिया है।

एक कैलेंडर साल में 3 दोहरे शतक लगाने वाले पांचवे बल्लेबाज बने कोहली
विराट कोहली एक कैलेंडर साल में 3 दोहरे शतक लगाने वाले पांचवे बल्लेबाज बन गए हैं। बता दें कि साल 2016 से पहले कोहली के नाम एक भी दोहरा शतक नहीं था। लेकिन उसके बाद उन्होंने 6 शतक लगा दिए। हालांकि कोहली ने कैलेंडर साल 2016-17 में तीन दोहरे शतक लगा दिए। इससे पहले ये कारनामा डॉन ब्रैडमैन (1930), रिकी पोटिंग (2003), माइकल क्लॉर्क (2012), ब्रैंडन मैक्कुलम (2014) में कर चुके हैं।

पहले दिन मुरली विजय ने जड़ा था शतक
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। विराट कोहली ने टीम में दो बदलाव किए। शिखर धवन की वापसी हुई है और वे केएल राहुल की जगह खेलेंगे। वहीं उमेश यादव को बाहर रख कोहली ने शमी पर दांव खेला है। पहले दिन भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुरली विजय और विराट कोहली के शतक की बदौलत 4 विकेट के नुकसान पर 371 रन बनाए।


Click it and Unblock the Notifications
