For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: बुमराह फिर हुए चोटिल, ऐसी कंडिशन में देख दर्शक भी पड़ गए चिंता में

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अहम गेंदबाजों से एक हैं। इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप में उनकी जगह तय हो चुकी है। लेकिन इससे पहले डेथ ओवरों के इस स्पेशलिस्ट गेंदबाज के...

नई दिल्ली। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अहम गेंदबाजों से एक हैं। इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप में उनकी जगह तय हो चुकी है। लेकिन इससे पहले डेथ ओवरों के इस स्पेशलिस्ट गेंदबाज के चोटिल होने के कारण टीम मैनेजमेंट की पेरशानी बढ़ती जा रहती। खबर आई है कि बुमराह फिर से चोटिल हो चुके हैं। बुमराह जब आईपीएल के 15वें मुकाबले के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैदान पर उतरे तो उनकी कंडिशन देख दर्शक भी चिंता में पड़ गए।

दरअसल, बुमराह जब गेंदबाजी कर रहे थे तो उनकी एक आंख में सूजन दिखाई दी। सूजन के कारण आंख काली भी हो गई है। उनकी आंख में उस दाैरान गेंद लगी है जब वह इस मुकाबले से पहले प्रैक्टिस कर रहे थे। कमेंटेटर भी इसपर चर्चा करते हुए दिखे। लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि बुमराह बावजूद इसके मैच खेलन के लिए मैदान पर उतर आए। हाल ही में बीसीसीआई ने खिलाड़ियों से विश्व कप को ध्यान में रखकर संभलकर खेलने की हिदायत दी थी, पर बुमराहा का चोटिल होने के बावजूद मैच खेलना नुकसानदायक साबित हो सकता है।

इससे पहले जब बुमराह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गेंदबाजी करते दाैरान नीचे गिर गए थे तो सबकी धकड़ने तेज हो गई थी कि कहीं बुमराह की चोट भारी ना पड़ जाए। वह बैटिंग करने के लिए भी नहीं आए। लेकिन इसके अगले ही मैच में वह मैदान पर उतर पड़े। बता दें कि विश्व कप की शुरूआत 30 मई से होने वाली है जिसका फाइनल मुकाबला 14 जुलाई है। इस बड़े टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों के पास अधिकार हैं कि वह आईपीएल में अपनी इच्छानुसार मैच खेल सकते हैं। भारतीय टीम के लिए बुमराह, मोहम्मद शमी व भुवनेश्वर कुमार की तिकड़ी बेहद अहम है। इनका फिट रहना अति आवश्यक है।

Story first published: Thursday, April 4, 2019, 17:04 [IST]
Other articles published on Apr 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+