For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर, 2 ओवर फेंकने के बाद गेंदबाज ने तोड़ा दम

नई दिल्ली। क्रिकेट एक अनिश्तित्ताओं से भरा खेल है। काैन से मैच में क्या हो जाए, कोई नहीं कह सकता। दर्शकों के लिए यह खेल देखने में जितना मजेदार है उतना ही मैदान के अंदर खिलाड़ियों के लिए कभी खतरनाक भी साबित हो सकता है। इस खेल में कई क्रिकेटर दम तोड़ चुके हैं। वहीं अब खबर है कि न्यूजीलैंड में भारतीय मूल के एक 33 वर्षीय खिलाड़ी हरीश गंगाधरन की मैच के दाैरान अचानक माैत हो गई।

सांस लेने में हुई तकलीफ
सूचना के अनुसार, मैच डुनेडिन शहर में खेला जा रहा था। गंगाधरन जब गेंदबाजी कर रहे थे तो उन्हें सांस लेने में तकलीफ आई और वह अचानक मैदान पर ही गिर पड़े। उन्हें नीचे गिरते देख सभी खिलाड़ी सहम उठे और भागते हुए उनके पास आए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन शायद भगवान को कुछ और ही मंजूर था। भारत के हरीश गंगाधरन ने शनिवार को ग्रीन आइसलैंड के डुनेडिन के सनीवेल स्पोर्ट्स सेंटर पर करीब शाम 4 बजे अंतिम सांस ली। उनकी पत्नी निशा हरीश और उनकी तीन साल की बेटी इस घटना के बाद सदमे हैं।

पांच साल पहले न्यूजीलैंड आए थे
गंगाधरन ग्रीन आइसलैंड की तरफ से 6 सीजन से खेल रहे थे। कोच्चि के रहने वाले गंगाधरन पांच साल पहले न्यूजीलैंड आए थे। वह अपनी टीम के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ओपनिंग करते थे। गंगाधरन के साथी खिलाड़ियों के मुताबिक गंगाधरन अपनी टीम के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ओपनिंग करते थे। गंगाधरन ग्रीन आइसलैंड की तरफ से 6 सीजन से खेल रहे थे। कोच्चि के रहने वाले गंगाधरन पांच साल पहले न्यूजीलैंड आए थे। मैच से पहले गंगाधरन ने टीम साथियों के साथ 3 बातें सांझा की थीं जो पूरी भी हुईं।

साथी खिलाडि़यों ने कहा कि गंगाधरन ने मैच से पहले कहा था कि हम पूरे 50 ओवर खेलेंगे, कम से कम 250 का स्कोर बनाएंगे और कोई एक खिलाड़ी शतक लगाएगा। उनकी टीम ने ये तीनों लक्ष्य हासिल किए। साइरस बारनाबस ने शतक लगाया और हरीश ने अंत तक उनका साथ दिया। हरीश 30 रन पर नाबाद रहे. लेकिन दुख इस बात का है कि आज वो दुनिया में नहीं रहे।

Story first published: Tuesday, February 5, 2019, 15:40 [IST]
Other articles published on Feb 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+