For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारतीय टीम को ले डूबे पांड्या ब्रदर्स, दोनों ने मिलकर बनाया अनचाहा रिकाॅर्ड

टी20 क्रिकेट में यूं तो पांड्या ब्रदर्स यानि की हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या अपने अच्छे प्रदर्शन से सबको चाैंकाते आए हैं लेकिन इस बार न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई 3 मैचों की सीरीज में इन भाईयों ने खर

नई दिल्ली। टी20 क्रिकेट में यूं तो पांड्या ब्रदर्स यानि की हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या अपने अच्छे प्रदर्शन से सबको चाैंकाते आए हैं लेकिन इस बार न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई 3 मैचों की सीरीज में इन भाईयों ने खराब गेंदबाजी करते हुए सबको निराश कर दिया। एक नहीं बल्कि तीनों मैचों में दोनों भाईयों ने खूब रन लुटाए जिसके साथ ही एक अनचाहा रिकाॅर्ड बना डाला।

कीवियों ने ली जमकर खबर

कीवियों ने ली जमकर खबर

हेमिल्टन में हुए सीरीज के आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने इन दोनों गेंदबाजों पर कोई रहन ना करते हुए खूब रन बटोरे। हार्दिक और क्रुणाल ने मिलकर 8 ओवर में 98 रन खर्च कर डाले। वो भी बिना कोई विकेट निकाले। क्रुणाल ने 54 तो हार्दिक ने 44 रन लुटाए जो भारत की हार के लिए काफी साबित हुए।

तीनों मैचों में छुआ 250 का आंकड़ा

तीनों मैचों में छुआ 250 का आंकड़ा

चाैंकाने वाली बात देखिए। आईपीएल में यही दोनों भाई मुंबई इंडियंस जीत में हर बार कोई ना कोई भूमिका निभाते हैं। वहीं रन खर्च भी कंजूसी से करते हैं। लेकिन इस बार दोनों भाईयों ने तीनों मैचों में मिलकर 12-12 ओवर करवाए और 250 रन खर्च कर डाले। वहीं झटके सिर्फ 7 विकेट।

ऐसे खर्च किए रन

ऐसे खर्च किए रन

दरअसल, इस टी-20 सीरीज में इन दोनों की गेंदबाजी पर नजर डाली जाए तो पता चला दोनों भाई काफी खर्चीले रहे। हार्दिक ने 3 मैचों में 12 ओवर की गेंदबाजी में 131 रन खर्च किए और सिर्फ 3 विकेट झटके, जबकि क्रुणाल पंड्या ने 12 ओवर में 119 रन खर्च किए और 4 विकेट अपनी झोली डाले।

अभी तक 9 मैच खेल चुके हैं क्रुणाल

अभी तक 9 मैच खेल चुके हैं क्रुणाल

हार्दिक के बड़े भाई क्रुणाल अभी तक 9 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेल चुके हैं। जिसमें वह 10 विकेट ही झटक चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 36 रन देकर 4 विकेट है। वहीं हार्दिक 38 मैचों में 36 विकेट झटक चुके हैं।

Story first published: Sunday, February 10, 2019, 18:00 [IST]
Other articles published on Feb 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+