Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Hongkong Badminton Open: पीवी सिंधु- प्रणॉय ने भारत को दी राहत, दूसरे दौर में किया क्वालिफाई

नई दिल्ली। चीन के हांगकांग में चल रहे बैडमिंटन ओपन टूर्नामेंट में शुरुआती निराशा के बाद स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने वापसी करा दी है। हांगकांग ओपन के पहले दिन भारतीय दल को सायना नेहवाल और समीर वर्मा के खराब प्रदर्शन का सामना करना पड़ा और दोनों ही खिलाड़ी पहले दौर से बाहर हो गए। वहीं भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और एच.एस प्रणॉय ने हांगकांग ओपन में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरे दौर में जगह बना ली है। हांगकांग ओपन के पहले दौर में वर्ल्ड नंबर-6 पीवी सिंधु का सामना दक्षिण कोरिया की किम गा ईयून से हुआ जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंधु ने किम को सीधे गेमों में 21-15, 21-16 से हरा कर दूसरे दौर में प्रवेश किया। चार लाख डॉलर की ईनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट में सिंधु और किम के बीच पहले दौर का मुकाबला कुल 36 मिनट तक चला। अगले दौर में पीवी सिंधु का सामना थाईलैंड की बुसानन बी से होगा।

पहले दौर की शुरुआत से ही भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधु का दबदबा नजर आया, मैच के दौरान कभी भी ऐसा नहीं लगा कि वह मैच हार सकती हैं।

और पढ़ें:

वहीं पुरुष एकल वर्ग में भारत के एचएस प्रणॉय ने चीनी खिलाड़ी हुआंग यू शियांग को हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। प्रणॉय ने हुआंग को सीधे गेमों में 21-17, 21-17 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। प्रणॉय और हुआंग के बीच हुआ यह पहले दौर का मुकाबला कुल 44 मिनट तक चला।

इससे पहले स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल और उभरते खिलाड़ी समीर वर्मा को पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा। सायना नेहवाल का सामना चीन की चाई यान यान से हुआ जिसमें उन्हें सीधे गेमों में 21-13, 22-20 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं समीर वर्मा का सामना चीनी ताइपे के वांग जू वेइ से हुआ और वेई ने समीर वर्मा को 11-21, 21-13, 8-21 से हराया।

और पढ़ें: 1st Test, IND vs BAN: डिप्रेशन के दौर से गुजर चुके हैं विराट कोहली, बताया- टीम की सफलता का राज

पिछले 6 टूर्नामेंट की बात करें तो यह सायना नेहवाल की पहले दौर में बाहर होने वाली 5वीं हार है। जबकि समीर वर्मा लगातार तीसरी बार टूर्नामेंट के पहले दौर से बाहर हुए हैं। साइना और समीर दोनों को अगले सप्ताह ग्वांग्झू कोरिया मास्टर्स सुपर 300 टूर्नामेंट खेलना है ऐसे में लगातार खराब प्रदर्शन उनके लिये बड़ी समस्या रहेगा।

Story first published: Wednesday, November 13, 2019, 16:41 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+