Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs NZ : बताैर कप्तान कोहली का बड़ा धमाका, तोड़ा धोनी का ये खास रिकाॅर्ड

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में बड़ा रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया है। कोहली ने हैमिल्टन में 27 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली। उनकी पारी का जैसा ही 25वां रन निकला तो उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का टी20 में बना एक खास रिकाॅर्ड तोड़ दिया। दरअसल, कोहली अब अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में बताैर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं।

धोनी को छोड़ा पीछे

धोनी को छोड़ा पीछे

भारत की तरफ से बताैर कप्तान टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकाॅर्ड धोनी के नाम था, जो अब कोहली के नाम हो चुका है। धोनी ने 71 मैचों की कप्तानी करते हुए 61 पारियों में 37.07 की एवरेज से 1112 रन बनाए हैं। वहीं कोहली ने बताैर कप्तान 36 मैचों की 31 पारियों में 1126 रन बना लिए हैं। कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले यह मुकाम हासिल करने के लिए 81 रनों की जरूरत थी जो अब पूरी हो चुकी है।

डु प्लेसिस हैं सबसे आगे

डु प्लेसिस हैं सबसे आगे

फिलहाल अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में बताैर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले साउथ अफ्रीका फाॅफ डु प्लेसिस हैं, जिन्होंने 40 मैचों में 37.44 की एवरेज से 1273 रन बनाए हैं। डु प्लेसिस ने इस दाैरान एक शतक व 7 अर्धशतक जमाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के केन विलियमसन हैं। डुप्लेसि को पछाड़ने के लिए कोहली को 147 रन चाहिए। जैसे ही कोहली 147 रन पूरे करेंगे तो वह इस छोटे फाॅर्मेट में बताैर कप्तान सबसे ज्यादा रन बरसाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। हांलांकि उनकी टक्कर विलियमसन से है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली का प्रदर्शन

न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली का प्रदर्शन

कोहली विदेशी पिचों पर कैसे कीवी गेंदबाजों का सामना करते हैं, यह देखने वाली बात होगी। लेकिन इतिहास पर नजर डालें तो कोहली का बल्ला इस टीम पर भी भारी पड़ता है। कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अबतक 8 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 291 रन बनाए हैं। इस दाैरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 70 रन रहा।

Story first published: Wednesday, January 29, 2020, 14:35 [IST]
Other articles published on Jan 29, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+