For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद बाहरी दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे वॉर्नर, साथी खिलाड़ियों से भी झगड़े

नई दिल्ली। डेविड वार्नर को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल मीडिया में रिपोर्ट्स आ रहीं हैं कि बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद डेविड वार्नर पर उसका कुछ फर्क नहीं पड़ा था और वे टीम होटल में अपने बाहरी दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे।

होटल में पार्टी कर रहे थे वार्नर, साथी खिलाड़ियों ने दी चेतावनी

होटल में पार्टी कर रहे थे वार्नर, साथी खिलाड़ियों ने दी चेतावनी

जहां एक तरफ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में इस विवाद के बाद भूचाल आ गया था तो वहीं वार्नर बेफिक्र थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विवादों के बीच वॉर्नर ने टीम होटल के बार में ही अपने कुछ बाहरी दोस्तों के साथ पार्टी की। यह खबर जैसे ही उनके साथी प्लेयर्स के पास पहुंची वे सभी वॉर्नर को होटल से बाहर करने की जिद पर अड़ गए हैं।

तीनों खिलाड़ी सस्पेंड

तीनों खिलाड़ी सस्पेंड

फॉक्सस्पोर्ट्स की खबर के मुताबिक वॉर्नर की इस हरकत से साथी खिलाड़ी इतने परेशान हैं कि उन्होंने चेतावनी तक दे डाली है कि अगर वॉर्नर को होटल से नहीं निकाला गया, तो बुरा होगा। खबरों की मानें तो वार्नर ने खुद को टीम के वॉट्सऐप ग्रुप से भी हटा लिया है। आपको बता दें कि बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरन बेवक्रॉफ्ट को सस्पेंड कर वापस ऑस्ट्रेलिया लौटने को कहा है। सस्पेंड किए गए इन खिलाड़ियों की जगह मैट रेनशॉ, जो बर्न्स और ग्लेन मैक्सवेल को टीम में शामिल किया गया है।

तो लग सकता है एक साल का बैन

तो लग सकता है एक साल का बैन

अब स्मिथ, वार्नर और बेनक्रॉफ्ट पर ऑस्ट्रेलिया में सुनवाई होगी। उम्मीद की जा रही है कि सदरलैंड साउथ अफ्रीका में कड़े फैसले ले सकते हैं। कप्तान स्मिथ और उपकप्तान डेविड वॉर्नर को एक साल के लिए निलंबित भी किया जा सकता है।

तो आईपीएल खेलने पर भी लगेगा बैन

तो आईपीएल खेलने पर भी लगेगा बैन

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने स्टीव स्मिथ को पहले ही कप्तानी से हटा दिया है। उनकी जगह पर अजिंक्य रहाणे को टीम का कप्तान बनाया गया है। अगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया स्टीव स्मिथ पर बैन लगाती है तो वे आईपीएल भी नहीं खेल पाएंगे। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद ने भी कहा है कि वे वार्नर पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। अगर वार्नर पर भी बैन लगा तो वे भी आईपीएल नहीं खेल पाएंगे। बता दें कि वार्नर हैदराबाद के कप्तान हैं और उनकी कप्तानी में टीम ने 2016 में खिताब जीता था।

Story first published: Wednesday, March 28, 2018, 12:31 [IST]
Other articles published on Mar 28, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+