बॉल टेंपरिंग विवाद: राजस्थान रॉयल्स से भी हट सकते हैं स्मिथ, इस खिलाड़ी को मिल सकती है कमान

नई दिल्ली। केपटाउन में खेले जा रहे साउथ अफ्रीका के साथ तीसरे टेस्ट मैच में बॉल टेंपरिंग विवाद में स्टीव स्मिथ पर गाज गिरी है। बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बॉर्ड ने स्मिथ से कप्तानी छीन ली है। इस बीच स्मिथ को आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी के पद से भी हटाया जा सकता है और उनके खेलेन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा है कि वे आईएसीसी के फैसला का इंतजार करेंगे और उसके बाद ही कोई कदम उठाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, अजिंक्या रहाणे को राजस्थान रॉयल्स की कमान सौंपी जा सकती है।

बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद स्मिथ ने मीडिया के सामने आकर अपनी गलती स्वीकार किया है, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री ने ही सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड को स्मिथ को कप्तानी से हटाने के लिए कहा था। उसके बाद स्मिथ को कप्तानी से डेविड वॉर्नर को उपकप्तानी से हटा दिया दिया गया।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ अब आगे की सीरीज में विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पैन टीम को ऑस्ट्रेलिया का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई ओपनर कैमरन बेनक्रॉफ्ट बॉल टेंपरिंग करते हुए पकड़े गए थे। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट मैच केपटाउन में चल रहा है और साउथ अफ्रीका ने कंगारुओं को जीत के लिए 430 रनों का लक्ष्य दिया है।

इस विवाद पर शेन वॉर्न ने भी ट्वीट कर कहा कि वे यह बॉल टेंपरिंग का वीडियो देख कर बहुत दुखी है और अगर आरोप सही है तो इसके लिए स्मिथ और डैरेन लेहमन को प्रेस कांफ्रेस कर सफाई देनी चाहिए।

Read more about: ipl steve smith rajasthan royals
Story first published: Sunday, March 25, 2018, 18:48 [IST]
Other articles published on Mar 25, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+