'रिवर्स स्विंग हम करते थे तो चीटिंग थी, अंग्रेज करने लगे तो कला हो गई'
नई दिल्ली। पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर बॉल टेंपरिंग को लेकर अलग ही ढंग से कंगारुओं का मजाक उड़ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल एक मीम में दिखाया गया है कि आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रिवर्स स्विंग के लिए बॉल को टेंपर कर रहे हैं, जिसे देखकर पाकिस्तानी तेज गेंदबाज इमरान खान, वसीम अकरम और वकार यूनुस मुस्कुरा रहे हैं। पाकिस्तान के सरफराज नवाज मलिक ने सबसे पहले क्रिकेट में रिवर्स की खोज की थी, जिन्हें 'मास्टर ऑफ रिवर्स स्विंग' भी कहा जाता था। सरफराज की रिवर्स स्विंग ने 70 और 80 के दशक में पूरी दुनिया के बैट्समैन को हैरान कर रखा था। खासकर गोरे क्रिकेटर जिन्हें, सरफराज से बड़ी झल्लाहट होती थी। पिछले महीने केपटाउन टेस्ट मैच में बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद जब न्यूज एजेंसी एएफपी ने सरफराज का इंटरव्यू लिया, तो उन्होंने कहा, 'बॉल को रिवर्स स्विंग करना एक कला है और यह पूरी तरह से बकवास है कि आप बॉल पर स्क्रैच कर उसे स्विंग करा सकते हैं।

रिवर्स स्विंग कला है, चीटिंग नहीं
इंटरव्यू में सरफराज ने कहा, 'बड़ा ही अजीब लगता था, जब उन दिनों इमरान खान, वसीम अकरम और वकार यूनुस बॉल को रिवर्स स्विंग कराते थे, तब हर किसी ने इसे 'चीटिंग' कहा था। लेकिन, अंग्रेजों ने जब रिवर्स स्विंग कराना शुरू किया, तब यह 'कला' हो गई। रिवर्स स्विंग एक कला ही थी और यह कला ही रहेगी। लेकिन, बॉल को टेंपरिंग करना एक चीटिंग है, जो ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराने के लिए किया और वे सजा के हकदार है।'

सरफराज की कला को इमरान आगे ले गए
सरफराज नवाज ने बॉल को रिवर्स स्विंग कैसे करते हैं, इस कला को इमरान खान को बताया और फिर इस लंबे कद के तेज गेंदबाज ने इसमें नया डिवेलपमेंट कर दिया। इमरान खान ने रिवर्स स्विंग की कला वसीम अकरम और वकार यूनुस को बताई, जिसके बाद यह जाना जाने लगा कि पाकिस्तान के पास दुनिया के सबसे खतरनाक बॉलर है। जिनके पास तेज बॉल को रिवर्स स्विंग कर बैट्समैन को नचाने का हुनर है।

रिवर्स स्विंग के खातिर अकरम को काउंटी क्रिकेट से निकाल दिया गया था
पाकिस्तान ने 1992 में इंग्लैंड का दौरा किया था, उस वक्त वसीम-वकार की जोड़ी ने अंग्रेजों को परेशान कर पसीने निकाल दिए थे। वसीम और वकार की रिवर्स स्विंग से हैरान ब्रिटिश मीडिया ने इन दोनों गेंद के जादूगरों पर बॉल टेंपरिंग का आरोप लगाया था। उसके बाद वसीम अकरम को बिना किसी सबूत के इंग्लिश काउंटी क्रिकेट टीम लैंकशायर से 10 साल के लिए निकाल दिया गया। उस दौर को याद करते हुए वकार यूनुस कहते हैं, 'वो आरोप बहुत ही दुखद थे। रिवर्स स्विंग को बिना चीटिंग किए हासिल किया जा सकता है। इन दिनों कई बॉलर अपनी टीम को जीताने के लिए इस कला का प्रयोग करते हैं।' जब बॉल पुरानी पड़ जाती थी, तब रिवर्स स्विंग के लिए वकार यूनुस अपना बॉलिंग एक्शन भी बदल देते थे और यह हुनर सिर्फ उन्हीं के पास था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications