For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस खिलाड़ी का बड़ा बयान, 'बॉल टेम्परिंग विवाद ने मुझे बीमार कर दिया था'

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम द्वारा की गई बॉल टेम्परिंग ने पूरे क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया था। इसका नतीजा ये निकला कि क्रिकेट जगत के दो सबसे धाकड़ खिलाड़ियों पर एक-एक साल का बैन लग गया। कोच ने इस्तीफा दे दिया। पूरी दुनिया में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की जमकर फजीहत हुई। इस दौरान खिलाड़ी मांसिक परेशानी से भी गुजरे। इसका खुलासा अब ऑस्ट्रेलिया के ही एक धाकड़ खिलाड़ी ने किया है। दरअसल केपटाउन में हुए बॉल टेम्परिंग विवाद की वजह से ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस की तबियत बिगड़ गई थी और वो पूरे समय असहज महससू कर रहे थे। कमिंस ने अपने स्पेल के सिर्फ पांच ओवर ही खत्म किए थे और मैदान पर लगी बड़ी स्क्रीन पर कैमरून बैनक्रॉफ्ट को गेंद से छेड़छाड़ करते दिखाया गया था।

वेबसाइट क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने गुरुवार को कमिंस के हवाले से लिखा है, 'मुझे याद है कि उस समय बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जा रहा था और इसके बाद मेरी तबीयत बिगड़ गई, मेरे पेट में कुछ होने लगा। मैं असहज महसूस कर रहा था। मैं सोच रहा था कि क्या हो रहा है। एक समय मैंने सोचा कि यह जो अभी हुआ है वो पहले भी कई बार हो चुका है। हालांकि यह कभी ऑस्ट्रेलिया के साथ नहीं हुआ।' कमिंस ने आगे कहा कि टीम ने उस समय सोचा था कि इस विवाद से बाद में निपटा जाएगा अभी दिन के खेल पर ध्यान दिया जाए।

कमिंस ने कहा कि केपटाउन टेस्ट के पहले दो दिन हमारे लिए अच्छे रहे थे। बराबरी का खेल हो रहा था। इसके बाद तीसरे दिन से ये अलग मैच हो गया था। मैं जानता था कि यह बड़ी बात है, लेकिन ये बात इतनी दूर तक पहुंच जाएगी हमे इसका अंदाजा नहीं था। आपको बता दें कि जहां स्मिथ और वार्नर पर एक-एक साल का बैन लगाया गया है तो वहीं केमरून बेनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का बैन लगाया था। इसके अलावा स्मिथ बैन हटने के एक साल बाद तक और वार्नर को भविष्य में कभी भी टीम का कप्तान न बनाए जाने का फैसला सुनाया गया था।

इस पूरे विवाद को लेकर अब तक कई खिलाड़ी बड़े खुलासे कर चुके हैं। कमिंस ने आगे बताया कि "अगले दिन जब मैं उठा और मैंने अपना फोन देखा तो मैं हैरान था। जो प्रतिक्रियां थीं वो मैंने पहले कभी नहीं देखी थीं। देश के प्रधानमंत्री इस पर टिप्पणी कर रहे थे। पूर्व खिलाड़ी, राजनेता, फिल्मी सितारे, हर कोई इस पर बोल रहा था।" कमिंस के अलावा डेविड वार्नर की पत्नी ने बताया कि बॉल टेम्परिंग विवाद के दौरान उनका गर्भपात हो गया था।

Story first published: Thursday, May 24, 2018, 20:09 [IST]
Other articles published on May 24, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+