Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मौका मिलते ही ऋषभ पंत ने दिया टिम पैन को करारा जवाब, कहा- टेंपररी कैप्टन

नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर बाजी हमेशा एक टीम के हाथ में नहीं होती है। टीम के प्रदर्शन के आधार पर पासा पलटता रहता है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रही टेस्ट सीरीज के दौरान स्लेजिंग चरम पर है। दोनों टीमों के कप्तान तक इस स्लेजिंग में संलिप्त रह हैं।

मैदान पर भारतीय कप्तान विराट कोहली के बर्ताव को लेकर काफी आलोचना भी हुई है तो कई बार इसे लेकर तारीफ भी की गई है। रिषभ पंत ने भी इस सीरीज में शब्दों के बाण काफी चलाए हैं। रिषभ पंत और टिम पेन की कहासुनी सुर्खियों में हैं। रिषभ पंत ने टिम पेन की बात का जवाब दिया है। जानिए पूरा मामला क्या है।

पंत ने कैसे दिया जवाब:

रिषभ पंत के साथ टिम पेन और एरॉन फिंच ने स्लेजिंग की थी जिसका जवाब उन्होंने चौथे दिन ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान दिया।मिशेल मार्श के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन क्रीज पर आए। क्रीज पर आते ही भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने स्लेजिंग के साथ उनका स्वागत किया। पंत ने पेन को टेंपररी कप्तान कहा। वह इतना कहने के बाद ही नहीं रुके और बोलते रहे। इसके बाद अंपायर ने ऋषभ पंत को बुलाया और उन्हें कुछ समझाया।

टिम पेन ने पंत को क्या कहा था?

दूसरी पारी में भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और भारतीय टीम 44 रन पर पांच विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने युवा पंत को आउट कर भारतीय खेमे पर दवाब बनाना चाहा और रिषभ पंत को धोनी की याद दिलाते हुए स्लेज किया।टिम पेन- एक बात बताऊं। वनडे सीरीज के लिए महेंद्र सिंह धोनी आ गए हैं। इस लड़के (ऋषभ पंत) को हरिकेंस (हॉबर्ट) की टीम में शामिल करना चाहिए। उन्हें एक बल्लेबाज की जरूरत है। इससे तुम्हारा (पंत) का ऑस्ट्रेलिया में हॉलिडे बढ़ जाएगा। हॉबर्ट खूबसूरत शहर है। इसे एक वाटर फ्रंट अपार्टमेंट दिलवाते हैं।पेन यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा, क्या तुम मेरे बच्चों का ख्याल रखोगे। मैं अपने बीवी को फिल्म दिखाने ले जाऊंगा तुम मेरे बच्चों का ख्याल रखना

धोनी की वापसी:

धोनी की वापसी:

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं दी गई थी। हालांकि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। पेन ने इसी बात को लेकर पंत को ताना मारा और चिढ़ाने की कोशिश की।

Story first published: Saturday, December 29, 2018, 12:31 [IST]
Other articles published on Dec 29, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+