एशिया कप 2018 : श्रीलंकाई टीम की खस्ता हालत देख वापसी का प्लान बना रहा है यह दिग्गज खिलाड़ी
नई दिल्ली। एशिया कप में श्रीलंका की टीम को खिताब के प्रबल दावेदारों में से एक बताया जा रहा था। लेकिन एशिया कप में श्रीलंका को अफगानिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इन दो हार के साथ ही श्रीलंका की टीम ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई। इसके इतर श्रीलंका की टीम के कई खिलाड़ी विवादों के चलते टीम से बाहर चल रहे हैं। कुल मिलाकर देखें तो श्रीलंका की टीम का ऐसा हश्र कभी नहीं हुआ। श्रीलंका क्रिकेट टीम की मौजूदा खस्ता हालत को देखते हुए टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने वापसी के संकेत दिए हैं।

निजी कारणों से संन्यास:
एक रेडियो चैनल से बात के दौरान तिलकरत्ने दिलशान ने कहा कि वो 2019 विश्व कप तक खेलना चाहते थे लेकिन निजी कारणों की वजह से उन्हें संन्यास लेना पड़ा। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी वापसी को लेकर काफी कयास लगाए जाने लगे।

देश के लिए वापसी :
अंग्रेजी अखबार अखबार से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अगर श्रीलंका क्रिकेट टीम या खेल मंत्रालय उनसे अनुरोध करेगा तो वो वापसी के लिए तैयार हैं। दिलशान ने कहा कि वो अभी भी घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं, इसलिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करना कोई मुश्किल काम नहीं है। उन्होंने कहा कि वो हमेशा अपने देश के बारे में सोचते हैं।

अपने जमाने के विस्फोटक बल्लेबाज रहे हैं दिलशान:
गौरतलब है तिलकरत्ने दिलशान अपने जमाने के विस्फोटक बल्लेबाज थे। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच 28 अगस्त 2016 को खेला था। उन्होंने अपने करियर में कुल 330 वनडे मैच खेले, जिसमें 39.27 की औसत से 10, 290 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 22 शतक और 47 अर्धशतक लगाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
