For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

न्यूजीलैंड को रौंदकर बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के बाद कीवी टीम को सीरीज में दी मात

BAN vs NZ
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। बांग्लादेश की क्रिकेट टीम इन दिनों अपने घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। टी20 विश्वकप से पहले बांग्लादेश की टीम इस समय अपने घर पर वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी टीमों की मेजबानी कर चुकी है और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। बांग्लादेश की टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की टीम को 4-1 से हराकर इतिहास रचा था और पहली बार किसी द्विपक्षीय सीरीज में कंगारू टीम के खिलाफ जीत हासिल की थी।

वहीं पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के 4 मैच पूरे हो चुके हैं जिसमें से 3 में जीत हासिल कर बांग्लादेश की टीम ने इतिहास रच दिया है और कीवी टीम के खिलाफ पहली बार टी20 सीरीज में जीत हासिल कर ली है। बांग्लादेश की टीम ने बुधवार को कीवी टीम के खिलाफ खेले गये चौथे टेस्ट मैच में 6 विकेट से जीत हासिल की और 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है।

और पढ़ें: 'महिला क्रिकेट से होती है शरीर की नुमाइश', तालिबान ने अफगानिस्तान की टीम पर लगाया बैन

न्यूजीलैंड की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की और महज 93 रनों पर ऑल आउट हो गई। सीरीज में यह दूसरी बार है जब न्यूजीलैंड की टीम 100 रन के स्कोर के अंदर ऑल आउट हो गई है। सीरीज के पहले टी20 मैच में कीवी टीम महज 60 रन पर सिमट गई थी, जिसे बांग्लादेश की टीम ने महज 3 विकेट खोकर जीत लिया।

वहीं सीरीज के चौथे टी20 मैच में बांग्लादेश के कप्तान और बल्लेबाज महमदुल्लाह रियाद की शानदार बल्लेबाजी और नाबाद 43 रनों की पारी के दम पर बांग्लादेश की टीम ने 6 विकेट से जीत हासिल कर ली। बांग्लादेश के गेंदबाज नसुम अहमद और मुस्तफिजुर रहमान ने शानदार गेंदबाजी की और 4-4 विकेट हासिल किये।

और पढ़ें: बंद नहीं हुए हैं चहल-धवन के लिये T20 World Cup की टीम के दरवाजे, जानें कैसे हो सकती है वापसी

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड की टीम की ओर से दिये गये 94 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम की काफी धीमी शुरुआत रही तो वहीं पर 4 विकेट खो दिये। ऐसा लग रहा था कि कीवी टीम स्कोर को बचाने में कामयाब हो जायेगी लेकिन महमदुल्लाह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को 5 गेंद पहले जीत दिला दी। महमदुल्लाह के अलावा बांग्लादेश के लिये मोहम्मद नईम ने भी 29 रनों का योगदान दिया।

आपको बता दें कि कीवी टीम की ओर से विल यंग ने सबसे ज्यादा 48 रनों की पारी खेली तो वहीं पर कप्तान टॉम लॉथम ने 21 रनों का योगदान दिया। बांग्लादेश की टीम ने सीरीज के पहले 2 मैचों में जीत हासिल की थी लेकिन तीसरे मैच में कीवी टीम ने 52 रनों से जीत हासिल की थी। चौथे मैच में बांग्लादेश ने 6 विकेट से जीत कर पहली बार कीवी टीम के खिलाफ 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। वहीं सीरीज का आखिरी मैच शुक्रवार को खेला जायेगा।

Story first published: Thursday, September 9, 2021, 1:09 [IST]
Other articles published on Sep 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+