For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वेस्टइंडीज ने दर्ज की अपने टेस्ट इतिहास की दूसरी सबसे करीबी जीत, कॉर्नवाल ने बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्लीः वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 17 रनों की करीबी जीत हासिल की। बांग्लादेश के सामने जीत के लिए चौथी पारी में 231 रनों का टारगेट था। बांग्लादेश जीत के काफी करीब भी आ गया था। युवा मेहदी हसन ने मेजबानों को अपनी 33 रनों की पारी के चलते काफी उम्मीदें थी लेकिन यह जीत के लिए नाकाफी था।

बांग्लादेश की टीम 213 रनों पर ऑल-आउट हो गई। ओपनर तमीम इकबाल ने अर्धशतक लगाया जबकि वेस्टइंडीज की और से रखीम कॉर्नवॉल ने 4 विकेट लिए जबकि क्रेग ब्रेथवेट और जोमियल वॉरिकेन ने आपस में 3-3 विकेट बांटे। इस जीत के साथ विंडीज ने बांग्लादेश को 2-0 से टेस्ट सीरीज में हरा दिया।

यह टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज के लिए रनों के अंतर के हिसाब से दूसरी सबसे करीबी जीत है। उनकी सबसे छोटी जीत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट, 1993 में हुई जब उन्होंने सिर्फ 1 रन से जीत दर्ज की।

यह 2012 के बाद से बांग्लादेश में वेस्टइंडीज की टेस्ट जीत है। 2012 में भी विंडीज 2-0 से जीती थी।

वेस्ट इंडीज के स्पिनर रहकेम कॉर्नवाल ने 179 रन देकर इस मैच में कुल 9 विकेट लिए। खेल के सबसे लंबे प्रारूप में यह कैरेबियाई गेंदबाज द्वारा बांग्लादेश में किया गया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

कॉर्नवाल ने उपमहाद्वीप में एक वेस्टइंडियन गेंदबाज द्वारा एक मैच में दूसरे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े दर्ज किए। नंबर -1 का स्थान भी कॉर्नवाल का है जिन्होंने लखनऊ टेस्ट 2019 में अफगानिस्तान के खिलाफ 10 विकेट लिए थे।

मेहदी हसन ने इस मैच में अपने 100 टेस्ट विकेट पूरे किए। वह टेस्ट में 100 विकेट पूरे करने वाले सबसे युवा और सबसे तेज बांग्लादेशी गेंदबाज बन गए। उन्होंने इस मुकाम को हासिल करने के लिए 24 मैच खेले, जबकि इससे पहले तइजुल इस्लाम ने 25 मैचों में अपने 100 टेस्ट विकेट पूरे किए थे।

Story first published: Sunday, February 14, 2021, 21:51 [IST]
Other articles published on Feb 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+