For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोरोना पॉजिटिव पाये गये महमदुल्लाह, PSL में नहीं होंगे शामिल

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते साल 2020 ने लोगों की जिंदगी को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। लगभग 4 महीने तक दुनिया भर के लगभग सभी देशों में लॉकडाउन देखने को मिला जिसके चलते खिलाड़ी अपने घरों में रहने को मजबूर हो गये और मैदान से खेल गायब हो गये। वहीं 4 महीने बाद मास्क, सैनिटाइजर्स के बीच खाली स्टेडियम और बिना दर्शकों की मौजूदगी में खेलों की वापसी तो हुई लेकिन इसके प्रभाव को अब तक कम नहीं किया जा सका है।

इन दिनों बायोबबल के बीच खेलों की वापसी हुई है, जहां यूएई में आईपीएल खेला जा रहा है तो वही कोरोना वायरस के चलते बीच में रोकी गई पाकिस्तान सुपर लीग के बचे हुए मुकाबले 14 नवंबर से दोबारा खेले जाने की तैयारी की जा रही है। इस बीच पीएसएल में शामिल होने वाले रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों को लेकर बुरी खबर आई है।

और पढ़ें: IPL 2020: प्लेऑफ से बाहर होने पर भावुक हुए डिविलियर्स, फैन्स के लिये लिखा इमोशनल मैसेज

पाकिस्तान सुपर लीग में 14 नवंबर से शुरू होने वाले प्लेऑफ के लिये बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी महमदुल्लाह और तमीम इकबाल को बतौर रिप्लेसमेंट खिलाड़ी शामिल किया गया था जिसके बाद पाकिस्तान रवाना होने के लिये कोरोना टेस्ट कराया। इसमें महमदुल्लाह कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं जिसके चलते वह अब पीएसएल के तहत शुरु होने वाले प्लेऑफ मैचों का हिस्सा नहीं बन पायेंगे।

बांग्लदेश क्रिकेट बोर्ड के एक आधिकारी ने महमदुल्लाह के कोरोना पॉजिटिव होने के बारे में जानकारी देते हुए इस बात की पुष्टि की है।

क्रिकबज को बात करते हुए इस अधिकारी ने कहा, 'महमदुल्लाह कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाये गए हैं और जिसके चलते वो पाकिस्तान सुपर लीग के प्लेऑफ मुकाबलों में भाग नहीं ले पायेंगे।'

और पढ़ें: IPL 2020: पोलार्ड ने पांड्या ब्रदर्स पर दिया बड़ा बयान, बताया- कौन है ज्यादा समझदार

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के चलते बांग्लादेश में अभी भी लॉकडाउन लगा हुआ है और उनके घर में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत नहीं हो सकी है।

आपको बता दें कि मार्च में खेली जा रही पाकिस्तान सुपर लीग को कोरोना वायरस महामारी फैलने के साथ रोक दिया गया था और उसके प्लेऑफ मैचों को नहीं खेला जा सका था। ऐसे में जब पाकिस्तान में दोबारा क्रिकेट की वापसी हो गई है तो वह पीएसएल के बचे हुए मुकाबलों को 14 नवंबर से आयोजित किया जा रहा है। पीएसएल का फाइनल मैच 17 नवंबर को खेला जायेगा।

Story first published: Sunday, November 8, 2020, 19:43 [IST]
Other articles published on Nov 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+