For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मेंहदी हसन के सामने श्रीलंका ने डाले हथियार, बांग्लादेश ने 33 रन से जीता पहला वनडे

नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में बांग्लादेश ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। बांग्लादेश ने मैच में 33 रनों से जीत दर्ज की है। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए।. 258 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 49वे ओवर में 224 रन के स्कोर पर ही सिमट गई। बांग्लादेश की ओर से कप्तान तमीम इकबाल ने 52 रनों की पारी खेली जबकि मुश्तफिकुर रहमान ने 84 रनों की पारी खेली।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। लिटन दास खाता खोले बिना ही चमीरा की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे जबकि शाकिब अल हसन 15 रन के स्कोर पर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद कप्तान तमीम और मुश्तफिकुर रहीम ने जबरदस्त साझेदारी की और टीम को संभाला। निचले क्रम पर बल्लेबाजी करने आए महमदुल्ला ने 54 रन की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 257 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। श्रीलंका की ओर से धनंजय डी सिल्वा ने 10 ओवर में 45 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए।

बांग्लादेश के 258 रने के लक्ष्या का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी रही और सलामी बल्लेबाज धनुष्का और कुशल परेरा ने पहले विकेट के लिए 30 रन जोड़े लेकिन दोनों ही एक-एक करके अपना विकेट गंवा बैठे। धनुष्का ने 21 रन तो परेरा ने 30 रन बनाए। पूरी टीम एकःएक करके अपना विकेट गंवाती रही लेकिन वनिंदु हसरंगा दूसरे छोर पर डटे रहे। उन्होंने 60 गेंदों पर 74 रनों की जबरदस्त पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 5 छक्के और 3 चौके लगाए। बांग्लादेश के मेंहदी हसन ने 10 ओवर में 30 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। वहीं मुश्तफिजुर रहमान ने 34 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। मोहम्मद सैफुद्दीन ने दो विकेट हासिल किया। मुश्तफिकुर रहमान को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

Story first published: Sunday, May 23, 2021, 21:14 [IST]
Other articles published on May 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+