For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अफगानिस्तान के खिलाफ जीत में शाकिब अल हसन ने बनाया बांग्लादेश के लिए टी20 रिकॉर्ड

नई दिल्ली: बांग्लादेश के क्रिकेट कप्तान शाकिब अल हसन ने शनिवार को टी-20 ट्राई सीरीज में अफगानिस्तान के खिलाफ 45 गेंदों पर नाबाद 70 रनों की पारी खेलकर अपनी अपनी टीम को चार विकेट से जीत दिला दी। बांग्लादेश ने 6 गेंद शेष रहते हुए यह मैच जीत लिया जिसके चलते अफगानिस्तान का मेजबानों के खिलाफ पिछले चार मैचों की जीत का सिलसिला भी टूट गया है। शाकिब ने अपनी पारी में 8 चौके लगाए और एक छ्क्का लगाया।

शाकिब का शानदार रिकॉर्ड

शाकिब का शानदार रिकॉर्ड

इस पारी के साथ शाकिब अल हसन ने रिकॉर्ड भी बना दिया है और वे बांग्लादेश की ओर से टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। शाकिब ने इस पारी के साथ ही टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 1,567 रन बना लिए हैं और उन्होंने अपने तमीम इकबाल को पीछे छोड़ दिया है। ओपनिंग बल्लेबाज तमीम के नाम इस फार्मेट में 1,556 रन हैं। इतना ही नहीं शाकिब ने क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में अब तक 92 विकेट भी लिए हैं जो बांग्लादेश की ओर से लिए गए सबसे ज्यादा विकेट हैं।

मंगलवार को होगा फाइनल मुकाबला-

मंगलवार को होगा फाइनल मुकाबला-

बता दें कि इस सीरीज की तीसरी टीम जिंबाब्वे थी जो पहले ही बाहर हो चुकी है और अब बांग्लादेश व अफगानिस्तान के बीच मंगलवार को ढाका में इस सीरीज का फाइनल मैच खेला जाएगा। इस तरह से ये मैच इस फाइनल का एक रिहर्सल भी साबित हुआ।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर का बयान- 'विश्वास नहीं होता, पंत के बारे में इतनी बातें हो रही हैं'

शाकिब ने कहा- आज मेरा दिन था

शाकिब ने कहा- आज मेरा दिन था

मैच में टॉस जीतकर कप्तान शाकिब ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और अफगानिस्तानी टीम को 7 विकेट के नुकसान पर 138 रनों पर समेट दिया। उसके बाद उन्होंने शानदार पारी खेलकर 19 ओवर में टीम को मैच जिता दिया। शाकिब और मुश्फिकर रहीम ने तीसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी पूरी की। मैच के बाद बात करते हुए शाकिब ने कहा, 'गेंदबाजों ने इस विकेट पर अच्छा काम किया और हमने कोई ऐसा बल्लेबाज चाहिए था जो पूरी पारी में बैटिंग कर सके। भाग्य से ये आज मेरा दिन था।'

Story first published: Sunday, September 22, 2019, 8:29 [IST]
Other articles published on Sep 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+