धोनी ने बहुत कुछ हासिल किया, उनका भविष्य IPL पर निर्भर नहीं रह सकता : आकाश चोपड़ा
नई दिल्ली। एक सवाल जो सबके मन में है कि क्या महेंद्र सिंह धोनी फिर से भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलेंगे या नहीं। पिछले साल इंग्लैंड में हुए आईसीसी विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत न्यूजीलैंड से हार गया था। इस मैच के बाद धोनी ने फिर से टीम के लिए कोई मैच नहीं खेला। बीच में उनके संन्यास की अटकलें जोर पकड़ने लगीं। फिर माना गया कि धोनी आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के जरिए वापसी करते हुए टी20 विश्व कप में वापसी करेंगे। लेकिन आईपीएल कोरोना वायरस के चलते फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। ऐसे में उनकी वापसी के रास्ते और कठिन हो गए हैं। लेकिन पूर्व सलामी बल्लेबाज और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि आईपीएल में प्रदर्शन के आधार पर धोनी टीम में वापसी के बारे में सोच रहे होंगे।
चोपड़ा ने कहा, ''धोनी के भविष्य का फैसला आईपीएल के आधार पर नहीं किया जा सकता। उन्होंने अपने करियर में बहुत कुछ हासिल किया है। यह लोगों की गलतफहमी थी कि धोनी की टीम इंडिया में वापसी उनके आईपीएल के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी।'' चोपड़ा ने आगे कहा, ''अगर हम धोनी को एक खिलाड़ी के तौर पर देखते हैं और उनके करियर को देखते हैं और यह देखते हैं कि उन्होंने एक खिलाड़ी के तौर पर क्या हासिल किया है तो ऐसा सोचने का मतलब हम गलत सोच रहे हैं, क्योंकि यह सही नहीं है।''
उनसे पूछा गया कि क्या मैनेजमेंट चाहता है कि धोना वापस लाैटें? इसका जवाब में चोपड़ा ने कहा, ''देखिए, अगर टीम चाहती है कि वो खेलें, तो यह सब होगा, लेकिन अगर इस साल आईपीएल नहीं होता है और टी20 वर्ल्ड कप भी स्थगित हो जाता है तो उनकी उम्र एक साल और बढ़ जाएगी और फिर वो क्रिकेट के मैदान से करीब 18 महीने तक दूर रहेंगे तो आप ऐसा सोच सकते हैं कि वो फिर वो कभी टीम इंडिया के लिए नहीं खेलेंगे।''
चोपड़ा ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अक्टूबर-नवंबर में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप होना मुश्किल नजर आ रहा है। सितंबर तक ऑस्ट्रेलिया ने ट्रैवल बैन लगा रखा है। टी20 वर्ल्ड कप इस साल ऑस्ट्रेलिया में ही खेला जाना है। ऐसे में आईपीएल खाली स्टेडियम में उस दौरान खेला जा सकता है। उन्होंने कहा, ''यह कहना अभी जल्दबाजी होगी, हमें देखना होगा कि दुनिया में सबकुछ कैसा होगा। कोविड-19 महामारी को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है। आईपीएल जैसे टूर्नामेंट के लिए आपको खिलाड़ियों की सुरक्षा के बारे में सोचना होगा मुझे लगता है टूर्नामेंट खाली स्टेडियम में कराने की बजाय यह रद्द हो।''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
