अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने शाहिद अफरीदी को कॉल कर मियांदाद मामले पर चुप्‍पी की दी धमकी

नई दिल्ली। पाकिस्तानी क्रि​केटर शाहिद अफरीदी और पूर्व पकिस्तानी क्रिकेटर व टीम के कोच रहे जावेद मियांदाद के बीच जुबानी जंग में एक नया मोड़ आया है। इन दोनों की बहस में अब अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम उतर आया है।

फोन कॉल पर दी धमकी

इंटरनेशलन बिजनेस टाइम्‍स की एक रिपोर्ट की मानें तो दाऊद इब्राहिम ने कथित तौर पर शाहिद अफरीदी को जावेद मियांदाद के खिलाफ बोलन को लेकर धमकाया है। दाऊद इब्राहिम ने 12 अक्‍टूबर को अफरीदी को फोन कॉल कर उन्‍हें इस मामले पर चुप्‍पी साधने या फिर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

फेयरवेल मैच को लेकर विवाद

आपको बता दें कि जावेद मियांदाद ने शाहिद अफरीदी के फेयरवेल मैच को लेकर बयान दिया था कि वह एक फिक्‍सर हैं और सिर्फ पैसे के लिए ही खेलते हैं। जावेद ने शाहिद की फिक्सिंग साबित करने का भी दावा किया था। इसको लेकर शाहिद ने जावेद को कोर्ट तक ले जाने की बात भी कही थी।

ओपिनियन पोल: पंजाब में आप को झटका, कांग्रेस की बल्ले-बल्ले

जावेद मियांदाद पर अफरीदी का पलटवार

इसके जवाब ने अफरीदी ने पलटवार करते हुए मीडिया को बताया था कि जावेद मियांदाद का तो नाता ही हमेशा पैसों को लेकर रहा है। उन्‍होंने कहा था कि ऐसी छोटी बातें उनको शोभा नहीं देतीं। अफरीदी ने कहा कि मियांदाद पैसों के भूखे हैं और उनमें और इमरान खान में यही अंतर है। शाहिद अफरीदी ने यह ऐसा ट्वीट में लिखा था और बाद में माफी भी मांग ली थी।

दाऊद के समधी हैं जावेद मियांदाद

दाऊद की बेटी से मियांदाद के बेटे की शादी हुई है और दोनाें रिश्‍तेदार हैं। इसी रिश्‍तेदारी को ध्‍यान में रखते हुए दाऊद ने शाहिद अफरीदी को फाेन कर मामले पर चुप्‍पी साधने को लेकर धमकी दी थी।

Story first published: Friday, October 14, 2016, 23:56 [IST]
Other articles published on Oct 14, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+