चार गेंदों में 92 रन देने वाले गेंदबाज पर बंग्लादेश ने लगाया 10 साल का प्रतिबंध

ढाका। बंग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने अंपायर के फैसले के विरोध में सिर्फ 4 गेंद में 92 रन दे कर मैच हराने वाले गेंदबाज पर 10 साल का प्रतिबंध लगा दिया है। बीसीबी ने इस गेंदबाज को बंग्लादेश क्रिकेट की छवि को खराब करने का दोषी पाते हुए सजा सुनाई।

क्या है मामला

क्या है मामला

बता दें कि बंग्लादेश लालमटिया क्लब से खेलते हुए गेंदबाज, सुजोन महमूद ने एक्सिम क्रिकेटर्स के खिलाफ एक मैच में सिर्फ 4 गेंद में 92 रन लुटा कर मैच हरा दिया था। इससे पहले सुजोन महमूद की टींम 14 ओवर में 88 रन पर आउट हो गई थी। महमूद के एक ओवर में 92 रन देने के बाद पूरी दुनिया में इसकी चर्चा होने लगी कि आखिर महज 4 गेंद में इतने रन कैसे बन सकते हैं। इसी के बाद बीसीबी ने इस मामले में जांच के लिए कमेटी गठित की।

4 गेंद में कैसे बने 92 रन?

4 गेंद में कैसे बने 92 रन?

सुजोन महमूद ने इस मैच में पहला ओवर करते हुए 13 वाइड और 3 नोबाल फेंकी थी। इस सभी बॉल पर बल्लेबाज ने चौके मारे जिससे विपक्षी टीम को 80 रन मिल गए। इसके अलावा महमूद ने चार वैध गेंदे फेंकी थी जिसपर तीन पर विपक्षी टीम के बल्वेबाज ने चौके मारे और इस तरह सिर्फ चार गेंद पर 92 रन न गए और सुजोन महमूद की टीम 4 बाल में ही मैच हार गई।

पूरी टीम पर लगा प्रतिबंध

पूरी टीम पर लगा प्रतिबंध

इस मैच के चर्चा में आने के बाद जांच के लिए बनी कमेटी ने लालमाटिया क्लब को बंग्लादेश क्रिकेट की छवि को बदनाम करते का दोषी पाते हुए, गेंदबाज सुजोन महमूद पर 10 साल का प्रतिबंध लग दिया। साथ ही लालमाटिया क्लब को ढाका सेकेंड डिवीजन लीग में भाग लेने से भी अनिश्चितकाल के लिये रोक दिया गया है। इतना ही नहीं कल्ब के कोच, कप्तान और मैनेजर पर भी पांच साल का प्रतिबंध लगाया गया है।

अंपायर पर भी लगा बैन

अंपायर पर भी लगा बैन

बोर्ड की अनुशासन समिति के प्रमुख शेख सोहेल ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि हमने जांच में पाया कि गेंदबाज ने हमारी क्रिकेट की छवि खराब करने के लिये जानबूझकर वाइड और नोबाल की। वहीं लालमाटिया क्लब के सचिव अदनान रहमान ने भी स्वीकार किया कि सुजोन ने खराब अंपायरिंग के विरोध में जानबूझकर वाइड और नोबाल की और मैच हारे। बीसीबी ने इस मैच के अंपायर को भी छह महीने के लिये निलंबित कर दिया है।

Story first published: Wednesday, May 3, 2017, 15:59 [IST]
Other articles published on May 3, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+