For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने दिया संजय बांगर को इस पोस्ट के लिए ऑफर

नई दिल्ली, 18 मार्च: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर से संपर्क किया है। बांगर का कार्यकाल बीसीसीआई ने इस बार आगे नहीं बढ़ाया था जबकि रवि शास्त्री, भरत अरुण, आर श्रीधर जैसे बाकी कोचिंग स्टॉफ की उनको पदों पर बरकरार रखा गया था।

अब बांग्लादेश बोर्ड चाहता है कि बांगड़ लाल गेंद क्रिकेट में राष्ट्रीय टीम के सलाहकार बने। बीसीबी के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि बांगर को टेस्ट बल्लेबाजी सलाहकार की भूमिका के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन उनकी ओर से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आई है।

अधिकारी ने कहा, "उन्हें ऑफर दिया गया है लेकिन हम अभी पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकते। हम सुन रहे हैं कि वह अन्य जगहों पर भी अप्लाई कर सकता है।"

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी नील मैकेंजी वर्तमान में बांग्लादेश के बल्लेबाजों के साथ छोटे प्रारूप में काम कर रहे हैं। बांगर 2014 से 2019 तक भारतीय टीम के साथ थे और उन्हें सितंबर में होम सीजन की शुरुआत में विक्रम राठौर द्वारा बदल दिया गया था।

विश्व कप के बाद हुआ वेस्टइंडीज दौरा उनका आखिरी काम था। बांगर अपनी बर्खास्तगी के बाद से कमेंट्री करने में व्यस्त हैं। बीसीबी के मुख्य कार्यकारी निजामुद्दीन चौधरी ने बुधवार को ढाका में संवाददाताओं से कहा, "भारत के लिए 2001 से 2004 के बीच 47 वर्षीय 12 टेस्ट और 15 वनडे खेले हैं। हमने बांगर (टेस्ट बल्लेबाजी सलाहकार) के साथ बात की है, लेकिन अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है।

"हम कुछ अन्य लोगों के साथ भी बातचीत कर रहे हैं। मैकेंजी सफेद गेंद सलाहकार होने के बावजूद लाल गेंद की क्रिकेट में भी देखरेख कर रहे हैं और जब तक हमें टेस्ट क्रिकेट के लिए एक बल्लेबाजी सलाहकार नहीं मिल जाता, हम उनसे (लाल गेंद में) काम करने की उम्मीद कर रहे हैं। " उसने जोड़ा।

Story first published: Wednesday, March 18, 2020, 16:59 [IST]
Other articles published on Mar 18, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+