देर रात लड़कियों के साथ होटल के कमरे में पकड़े गए दो क्रिकेटर

By Rizwan

ढाका। बांग्लादेश के दो क्रिकेटर शब्बीर रहमान और अल अमीन हुसैन पर 15 हजार डॉलर का जुर्माना लगा है। दोनों पर बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दौरान देर रात लड़कियों को अपने कमरे में बुलाने का आरोप है।

girl

बंगाल क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने यह जुर्माना दोनों खिलाड़ियों पर टूर्नामेंट के दौरान होटल के कमरे में लड़कियां बुलाए जाने पर लगाया गया है। एक बांग्लादेशी ऑनलाइन न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, ये जुर्माना किसी भी बांग्लादेशी क्रिकेटर पर लगाया गया अभी तक का सबसे बड़ा जुर्माना है।

cr

बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) के दौरान इन दोनों ने अपने होटल रूम में लड़कियों को बुलाया था। इसे बोर्ड ने अनुशासन का उल्लंघन मानते हुए अल अमीन पर बीपीएल की कॉन्ट्रैक्ट मनी का 50 फीसदी जबकि शब्बीर रहमान पर 30 फीसदी का फाइन लगाया है।

बोर्ड ने खिलाडियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि आप इंटरनेशनल खिलाड़ी हो और ऐसी हरकत टीम की छवि को खराब करती है। ऐसे में इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

amm

बोर्ड ने दी दोनो को कड़ी चेतावनी

खबर के मुताबिक, बोर्ड ने दोनों क्रिकेटरों पर जुर्माने लगाने के साथ-साथ उन्हें चेतावनी भी दी है कि भविष्य में इस तरह की हरकत होने पर उनके खिलाफ ज्यादा बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

कई बड़े क्रिकटरों के शामिल होने के बावजूद बीपीएल के साथ लगातार विवाद जुड़ रहे हैं। इससे पहले लीग के कुछ मैचों के फिक्स होने की बात भी बांग्लादेशी मीडिया में आई थी।

इससे पहले बांग्लादेश के तेज बॉलर रुबेल हुसैन पर भी एक लड़की ने रेप करने का आरोप लगाया था, जिसमें उनकी गिरफ्तारी भी हुई। हालांकि बाद में कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी।

सात फ्रेंचाइजी वाली बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलने वालों में शाहिद आफरीदी, क्रिस गेल और कुमार संगकारा जैसे बड़े विदेशी नाम भी शामिल हैं।

Story first published: Thursday, December 1, 2016, 18:01 [IST]
Other articles published on Dec 1, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+