भारत के लिए करो या मरो तो पाक के हक में हैं ईडेन गॉर्डेन
कोलकाता। टीम इंडिया के लिए टी-20 विश्वकप की शुरुआत काफी खराब हुई है। पहले ही मुकाबले में टीम को न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही भारत के लिए टी-20 विश्वकप का हर मैच करो या मरो का बन गया है।
भारत-पाक भिड़ंत से पहले दोनों टीमों के बारे में 10 अहम तथ्य
कोलकाता के ईडेन गार्डेन स्टेडियम में शाहिद अफरीदी और महेंद्र सिंह धोनी की भिड़ंत काफी होगी। एक तरफ जहां भारत के पास विश्वकप में पाक के हाथों कभी नहीं हारने का रिकॉर्ड है तो दूसरी तरफ ईडेन गार्डेन मैदान पर पाक ने कभी कोई मैच नहीं हारा है।
इस मैच के लिए पहले क्रिकेट फैंस में काफी रोमांच है। मैच के लिए सभी टिकट बहुत पहले बिक चुके हैं। ऐसे में ईडेन गार्डेन के सभी 65 हजार सीटें बुक हो चुकी हैं और मैच के दौरान मैदान खचाखच भरा होगा। टीम इंडिया के लिए शाहिद अफरीदी भी बड़ी मुसीबत साबित हो सकते हैं। जिस तरह से पहले ही मैच में अफरीदी ने बांग्लादेश के खिलाफ 19 गेंदों पर 49 रनों की तूफानी पारी खेली उसने भारतीय खेमें में जरूर चिंता बढ़ायी होगी।
पाकिस्तान के खिलाफ धोनी खेलेंगे नंबर 4 पर?
अफरीदी ने ना सिर्फ बल्ले से बल्कि गेंद से भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए उन्होंने दो विकेट भी हासिल किये थे और उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला था। ऐसे में पाक टीम के लिए अफरीदी का फॉर्म में आना वो भी ऐसे समय में काफी अहम हो जाता है। भारत जिस ग्रुप में है उसमें न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान जैसे दिग्गज हैं।
ऐसे में पाक के खिलाफ भारत को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी अन्यथा भारत की उम्मीदें खत्म कर देंगी। धोनी की टीम को पाक के बाद बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया पर जीत दर्ज करनी होगी। इसके साथ ही अन्य टीमों के प्रदर्शन पर भी नजर रखनी होगी। भारतीय टीम को अपने रन रेट और जीत के अंतर को भी सुधारना होगा। जिससे की सेमीफाइनल की उनकी राह आसान हो सके।
टीम इंडिया
रोहित शर्मा, विराट कोहली, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी, अजिंक्या रहाणे, रैना, युवराज सिंह, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमरा, हरभजन सिंह, आशीष नेहरा, पवन नेगी, मोहम्मद शमी
पाकिस्तान
शाहिद अफरीदी (कप्तान), मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, उमर अकमल, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), शारजील खान, इमाद वसीम, अनवर अली, मोहम्मद इरफान, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद नवाज, खुर्रम मंजूर, मोहम्मद समी, इफ्तिखार अहमद, खालीद लतीफ
मैच शाम को 7.30 पर कोलकाता के ईडेन गॉर्डेन में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
