For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

भारत-ऑस्‍ट्रेलिया सीरीज पर संकट के बादल

By Staff
सिडनी, 14 सितम्बर: नई दिल्‍ली के तीन इलाकों में पैंतालीस मिनट के अंदर पांध बम धमाकों से उठे धुएं अब काले बादल बनकर अगले महीने होने वाली भारत-ऑस्‍ट्रेलिया सीरीज पर मंडराने लगे हैं। ये संकट के बादल कैसे छटेंगे, यह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और क्रिकेट ऑस्‍ट्रेलिया के लिए बड़ा सवाल बन गया है।

आज से ठीक आठवें दिन आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को चार टेस्ट मैचों की श्रंखला के लिए भारत पहुंचना है, सिलसिलेवार बम धमाकों ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) की चिंता बढ़ा दी है। सबसे बड़ी बात यह है कि अपने खिलाडि़यों और अधिकारियों की सुरक्षा का हलावा देते हुए ऑस्‍ट्रेलिया ने पाकिस्‍तान में प्रस्‍तावित चैंपियंस ट्रॉफी से हाथ खींच लिया था।

दिल्‍ली धमाकों के तुरंत बाद सीए ने अपने सुरक्षा सलाहकार को भारत में सुरक्षा की स्थिति के संबंध में रिपोर्ट पेश करने को कहा है। सीरीज का तीसरा मैच नई दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में 29 अक्टूबर से खेला जाना है। दिल्‍ली के इस मैच को लेकर सुरक्षा सलाहकार की रिपोर्ट काफी महत्‍वपूर्ण मानी जा रही है, क्‍योंकि यही रिपोर्ट खेलने या नहीं खेलने का फैसला कर सकती है।

सीए ने सुरक्षा संबंधी रिपोर्ट तैयार करने का काम अपने पुराने सलाहकार रेग डिकेनसन को दिया है। सीए के अधिकारियों के मुताबिक इसी रिपोर्ट के आधार पर फैसला लिया जाएगा।

दिल्ली सहित सभी आयोजन स्थलों के हालात का जायजा लेने के लिए सीए के महाप्रबंधक माइकल ब्राउन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और भारत स्थित आस्ट्रेलियाई उच्चायोग के अधिकारियों से जल्‍द ही वार्ता करेंगे। इसके बाद जायजा लिया जाएगा।

समिति की रिपोर्ट से आश्वस्त होने के बाद ही सीए अपनी टीम को भारत भेजेंगे। सुरक्षा हालात का जायजा लेने के लिए सीए की टीम भारत दौरा कर चुकी है।

इन धमाकों के कारण बीसीसीआई के सचिव निरंजन शाह ने भी धमाकों को लेकर चिंता जताई है। हालांकि उनका कहना है कि इन धमाकों का भारत-आस्ट्रेलिया सीरीज पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि आयोजन स्थलों, खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+