ढाका। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शहादत हुसैन और उसकी पत्नी ने 11 साल की बच्ची को बेरहमी से पीटा, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को खोज रही है। राष्ट्रीय टीम के लिये 38 टेस्ट मैच और 51 वनडे खेल चुके शहादत को जमानत मिलना मुश्किल है, क्योंकि बच्ची के शरीर पर चोटों के गहरे निशान पाये गये हैं।
क्रिकेटर शहादत के घर पर एक 11 साल की मुफ़जा नाम की बच्ची काम करती थी। शहादत और उसकी पत्नी न्रिट्टो आये दिन बच्ची को डांटती फटकरती रहतीं और काम का जबर्दस्त दबाव बनातीं। उसे घर की चार दीवारी में रोज उत्पीड़न किया जाता। शनिवार को तब हद पार हो गई जब दोनों ने मिलकर बच्ची को पीट डाला। बच्ची किसी तरह घर से भाग निकली और पुलिस के पास जा पहुंची।
पढ़ें- हजेल कीच और युवराज सिंह के बीच कुछ कुछ होता है
बच्ची के फुटेज एक प्राइवेट चैनल ने टीवी पर दिखाये। उसका मुंह सूजा हुआ था, हाथ-पैरों और पीट पर चोट के निशान थे। पुलिस ने बच्ची को ढाका अस्पताल में एडमिट कराया है। पुलिस ने रविवार को ही शहादत के घर छापा मारा, लेकिन वो और उसकी पत्नी फरार थे। दोनों की खोज अभी भी जारी है।