Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इस अभिनेत्री से रेप के आरोप में गिरफ्तार हुआ था ये खिलाड़ी, वर्ल्डकप ने बचा लिया!

ढाका। ऑस्ट्रेलिया की टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश पहुंच चुकी है। जहां 27 अगस्त से दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेलेगी। दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 4 सितंबर से खेला जाएगा। आपको बता दें कि बांग्लादेश की टीम में धाकड़ गेंदबाज रुबेल हुसैन जगह नहीं बना पाए हैं। हालांकि बांग्लादेश का ये तेज गेंदबाज रूबेल हुसैन चोट के बाद मैदान में वापसी करने को तैयार है। रूबेल ने भरोसा जताया है कि वह नए रूप और अपनी गेंदबाजी में नए तरीके के मिश्रण के साथ मैदान में वापसी करेंगे। जिस पर वह कई सालों से अभ्यास करते रहे हैं। रूबेल ने हाल ही में चोट से उबरने के बाद बांग्लादेश के तैयारी कैंप में हिस्सा लिया है।

वर्ल्डकप टीम में शामिल था फिर भी गया जेल

वर्ल्डकप टीम में शामिल था फिर भी गया जेल

आज हम आपको बांग्लादेश के इस क्रिकेटर की उस कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके चलते इसे जेल जाना पड़ा। दरअसल बांग्लादेश की वर्ल्डकप टीम में शामिल रहे क्रिकेटर रुबेल हुसैन पर एक बांग्लादेशी एक्टर ने बलात्कार का आरोप लगाया था। जिसके बाद उनकी जमानत रद्द होने की वजह से उन्हें जेल जाना पड़ा है।

इस खूबसूरत अभिनेत्री ने लगाया था आरोप

इस खूबसूरत अभिनेत्री ने लगाया था आरोप

वर्ष 2013 में 'किछु आशा भालोबाशा' (कुछ आशा, कुछ प्यार) शीर्षक वाली फिल्म में देशभर में लोकप्रिय होने वाली 19-वर्षीय बांग्लादेशी अभिनेत्री नाजनीन अख़्तर हैप्पी ने 24 साल के इस क्रिकेटर पर बलात्कार और 'शादी का झूठा वादा करने' के आरोप लगाए थे।

डीएनए टेस्ट के बाद हुई थी जमानत रद्द

डीएनए टेस्ट के बाद हुई थी जमानत रद्द

नाजनीन के मुताबिक उन दोनों के बीच करीब महीने भर बेहद करीबी रिश्ते रहे, लेकिन रुबेल ने हैप्पी से शादी करने से मना कर दिया। ढाका में मजिस्ट्रेट की एक अदालत के आदेश के मुताबिक दोनों का डीएनए टेस्ट करवाया गया और फिर उनकी जमानत नामंजूर कर दी गई थी।

और वर्ल्डकप ने बचा लिया रुबेल का करियर

और वर्ल्डकप ने बचा लिया रुबेल का करियर

रुबेल की गर्लफ्रेंड ने आरोप लगाये कि रुबेल अपनी शादी के वादे से मुकर गए। इस शिकायत के आधर पर ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी विश्व कप के पहले रुबेल को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन "राष्ट्रीय हित" के कारण बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने रुबेल का बचाव किया। बाद में महिला ने अपनी शिकायत वापस ले ली। रूबेल हुसैन ने बांग्लादेश के लिए 24 टेस्ट, 77 वनडे, और 14 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+