ढाका। अगले वर्ष के शुरुआत में ही होने वाले आईसीसी विश्व कप से ठीक पहले बंग्लादेश क्रिकेट के लिए तमीम इकबाल के चोट से उबर आने की अच्छी सूचना आई है और अब उनके विश्व कप में वापसी की पूरी संभावना है।
सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल के बाएं घुटने का आस्ट्रेलिया में ऑपरेशन सफल रहा है और अगले दो-तीन हफ्तों में वह अभ्यास के लिए मैदान में उतर सकते हैं। समाचार पत्र 'द डेली स्टार' के अनुसार तमीम का ऑपरेशन करने वाले डेविड यंग ने इसकी पुष्टि की है।
माना जा रहा है कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) की चयन समिति अगले कुछ दिनों में अपनी 15 खिलाड़ियों की अंतिम सूची अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को सौंप देगी। इकबाल ने 135 एकदिवसीय मैचों में 29.85 की औसत से 3,971 रन बनाए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।