For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

महिला एशिया कप: रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम को हराकर बांग्लादेश बना चैंपियन

नई दिल्ली। महिला एशिया कप टी20 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बांग्लादेश ने 3 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। रविवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने कप्तान हरमनप्रीत कौर (56) के अर्धशतक के बदौलत 20 ओवर में 9 विकेट पर 112 रन बनाए। इसका पीछा करते बुए बांग्लादेश की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 113 रन बनाकर पहली बार यह खिताब जीत लिया। इस मुकाबले में बांग्लादेशी महिला टीम के लिए निगार सुल्ताना ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए।

इस मुकाबले में लेग स्पिनर पूनम यादव ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 9 रन देकर 4 विकेट लिए, लेकिन इसके बावजूद बांग्लादेशी टीम अंतिम गेंद पर जीत दर्ज करने में सफल रही। गौरतलब हो की 6 बार की चैंपियन भारतीय टीम पहली बार एशिया कप के फाइनल में हारी। हाालंकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत खराब थी बांग्लादेशी टीम के 2 विकेट 35 रन तक गिर गए थे, लेकिन इसके बाद भी वो आखिरी गेंद पर मुकाबले जीतने में सफल रहे। इस मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत ने शानदार अंदाज में खेलते हुए 42 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 56 न बनाए। वहीं इस टीम की शुरुआत खराब रही और 32 रन पर ही 4 विकेट भारत ने गवां दिए थे। वहीं बांग्लादोश को जीत के लिए आखिरी गेंद पर दो रन चाहिए थे और उन्होंने दो रन बानाकर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया।

Story first published: Sunday, June 10, 2018, 16:24 [IST]
Other articles published on Jun 10, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+