आईपीएल : रॉयल चैलेंजर्स ने डेक्कन चार्जर्स को पांच विकेट से हराया (लीड)
नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 51वें मैच में बंगलौर रॉयल चैलेंजर्स ने डेक्कन चार्जर्स को पांच विकेट से हरा दिया है।
हैदराबाद में आज खेले गए ट्वेंटी 20 क्रिकेट मुकाबले में जीत के लिए 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करती हुई रॉयल चैलेंर्ज ने 19 ओवरों में ही पांच विकेट के नुकसान पर 171 रन बना लिए और मैच जीत ली।
इससे पहले पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद डेक्कन चार्जर्स की टीम ने एडम गिलक्रिस्ट और हर्शल गिब्स के बीच पहले विकेट के लिए हुई शतकीय साझेदारी की बदौलत 165 रन बनाए।
राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में बंगलौर रायल चैलेंजर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डेक्कन चार्जर्स की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में ऑल आउट हो गई। डेक्कन चार्जर्स के लिए गिलक्रिस्ट ने 37 गेंदों में 46 और हर्शल गिब्स ने 34 गेंदों में 47 रन बनाए। दोनों के बीच 101 रनों की साझेदारी हुई।
इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद डेक्कन चार्जर्स की तरफ से वेणुगोपाल राव ने 12 गेंदों में दो चौकों व दो छक्कों की मदद से 26 रन बनाए। बंगलौर रायल चैलेंजर्स की तरफ से आर. विनय कुमार ने 3 विकेट झटके। डी. डब्ल्यु. स्टेन और विराट कोहली को दो-दो विकेट मिले।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications