वकार यूनिस बोले- 30 ओवर का हो महिला WC, हिली की भतीजी ने जमकर लताड़ा
नई दिल्ली। इन दिनों महिला क्रिकेट विश्वकप चल रहा है लेकिन जहां दिग्गजों को इस टूर्नामेंट के लिए लड़कियों की हौसला अफजाई करनी चाहिए, वहीं दूसरी ओर वो कुछ ऐसे बयान दे रहे हैं, जो कि विवादित भी हैं और उन्हें सुनकर आपको हंसी भी आएगी।

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज वकार यूनिस
ऐसे ही एक दिग्गज का नाम है पाकिस्तान के पूर्व स्टार प्लेयर वकार यूनिस, जिन्होंने ट्वीट करके कहा कि महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप को 30 ओवर का कर देना चाहिए, 50 ओवर का गेम काफी बड़ा हो जाता है।
|
एलिसा हिली ने लगाई लताड़
बस इस ट्वीट के बाद वो पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज इयान हिली की भतीजी और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलिसा हिली के निशाने पर आ गए।
|
वकार को आड़े हाथों लिया
जिन्होंने ट्वीट करके वकार को आड़े हाथों लिया, उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि शायद यही कारण है कि पाकिस्तान की महिला टीम ने अपना पहला वनडे 1997 में खेला था, मतलब भारत के 20 साल बाद, महिलाएं 2009 से इसी तरह से विश्व कप खेल रही हैं, पाकिस्तान भले ही ऑस्ट्रेलिया/न्यूजीलैंड/भारत/इंग्लैंड की तरह 50 ओवर के खेल में मजबूत ना हो लेकिन उन्हें सपोर्ट मिले तो अच्छा कर सकती हैं।
|
कम ओवर का मतलब ज्यादा पेस...
जिसके बाद वकार ने अपने बयान को जस्टीफाई करने की कोशिश की, उन्होंने लिखा कि कम ओवर का मतलब ज्यादा पेस, ज्यादा दर्शक और अधिक रोमांच। मैं महिलाओं की इज्जत करता हूं, मेरा इरादा सकारात्मक था।
|
सोशल मीडिया पर मचा बवाल
लेकिन सोशल मीडिया पर तब तक काफी बवाल मच चुका था और लोगों ने वकार और पाकिस्तान क्रिकेट को लेकर काफी बातें लिखीं। गौरतलब है कि इस महिला विश्वकप में भारत ने पाकिस्तान की टीम को काफी बुरी तरह से हराया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications