
चुनाव की तारीखों के साथ टकराव
रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) से इंडियन प्रीमियर लीग 2019 के कुछ मैचों की मेजबानी करने का अनुरोध किया है। इससे पहले बीसीसीआई 4 फरवरी को आईपीएल शैड्यूल जारी करने वाला था लेकिन टूर्नामेंट के साथ चुनाव की तारीखों के टकराव के कारण शैड्यूल जारी नहीं किया गया।

14 मैच हो सकते हैं बाहर
आईपीएल प्रशासनिक पैनल ने पुष्टि की कि टूर्नामेंट का 12वां सीजन भारत में खेला जाएगा, लेकिन हालात में बदलाव के कारण BCCI 14 मैचों अपने पड़ोसी देश बांग्लादेश में करवाने की तैयारी में है। पैनल के एक अधिकारी का कहना है , "हम समय के खिलाफ चल रहे हैं और चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ बात कर रहे हैं, हमने पाया है कि देश में कुछ मैचों की मेजबानी संभव नहीं होगी। "

BCCI अध्यक्ष जाएंगे ढाका
पैनल के अनुसार बांग्लादेश हमारे पास है और कुछ आईपीएल खेलों की मेजबानी कर सकता है। तथ्य यह है कि वे बीपीएल लीग के मालिक हैं, जहां बहुत सारे विदेशी खिलाड़ी आते हैं और खेलते हैं और हमारे लिए पड़ोसी देश में कुछ मैचों को शिफ्ट करना आदर्श विकल्प होगा। "मैच शैड्यूल भेजा गया और चुनाव आयोग के साथ चर्चा की गई और यह उभरा कि कुछ खेलों को भारत से बाहर जाना है। हमने बांग्लादेश बोर्ड के साथ बात की और उन्होंने हमें बीपीएल फाइनल में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जहां अधिकारी परिदृश्य पर चर्चा करेंगे। " वहीं BCCI के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना 8 फरवरी को बांग्लादेश प्रीमियर लीग के फाइनल में भाग लेने के लिए ढाका की यात्रा करने के लिए तैयार हैं।

पहले आई थी भारत में ही मैच होने की खबर
गाैर हो कि पिछले महीने बीसीसीआई ने यह कहते हुए इन अटकलों पर विराम लगा दिया था कि उनकी प्रशासकों की समिति ने केंद्रीय और प्रादेशिक अधिकारियों से चर्चा के बाद ये तय हुआ है कि मैच भारत में ही होंगे। लेकिन अब इस खबर ने फिर से क्रिकेट फैंस को थोड़ा निराश कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications
