Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इस 19 साल के क्रिकेटर ने जड़ा रणजी इतिहास का सबसे तेज शतक, 48 गेंदों पर ठोंका सैकड़ा

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली के उभरत हुए बल्‍लेबाज ऋषभ पंत ने भारत के फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। उन्‍होंने इस फॉर्मेट की सबसे तेज सेंचुरी अपने नाम की है।

दिल्‍ली और झारखंड के बीच चल रहे रणजी मैच में 19 वर्षीय ऋषभ पंत ने महज 48 गेंदों पर सैकड़ा जड़ दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड दो क्रिकेटर्स के नाम था जिन्‍होंने 58 गेंदोंं पर यह कारनामा कर दिखाया था।

पंत रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में लगातार आक्रामक खेल दिखा रहे हैं। बीती 6 पारियोंं में यह उनकी चौथी सेंचुरी है। यह मुकाबला रोमांचक मोड़ पर आ गया है।

झारखंड ने 493 रन बनाए और इसके जवाब में दिल्‍ली पहली पारी में 159 रनों से पीछे होने के बाद भी मैच में वापस आ गई है। ऋषभ पंत इसकी एक बड़ी वजह हैं।

ऋषभ पंत ने पहली पारी में भी 117 रनों की विस्‍फोटक पारी खेली थी। ऋषभ ने 66 गेंदों पर 135 रन बना लिए थे और वह अभी खेल रहे हैं।

इतनी पारी में उन्‍होंने 13 छक्‍कों के अलावा 8 चौके भी लगाए। दिल्‍ली को 200 से ज्‍यादा रनों की बढ़त मिल चुकी है और उसकी आधी से ज्‍यादा टीम का आउट होना शेष है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+