2nd Test, IND vs BAN: पहले दिन ईडन गार्डन्स पर बना इतिहास, जानें कौन-कौन से रिकॉर्ड बनें
नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच का पहला दिन पूरी तरह से विराट सेना के नाम रहा। कोलकाता के मैदान पर जारी ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट मैच में पहले भारतीय गेंदबाजों के दम पर टीम इंडिया ने बांग्लादेश को महज 106 रन पर ऑल आउट कर दिया और उसके बाद बल्लेबाजी करते हुए दिन का खेल खत्म होने तक 68 रनों की बढ़त भी हासिल कर ली। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 174 रन बना लिये थे। दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय कप्तान विराट कोहली 59 रन और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे 23 रन नाबाद बनाकर खेल रहे हैं।
और पढ़ें: IND vs BAN: जब दिग्गजों को याद आये ईडन गार्डन्स के ऐतिहासिक पल, बताया कैसे थम गया था ड्रेसिंग रुम
इस ऐतिहासिक मैच के पहले दिन भारतीय टीम ने कई बड़े रिकॉर्ड आपने नाम किये, आइये एक नजर पहले दिन बनें रिकॉर्ड और आंकड़ों पर डालते हैं।

भारत ने दूसरी बार किया यह कारनामा
पहले ही दिन किसी टीम को ऑल आउट कर उसी दिन उसके खिलाफ बढ़त हासिल करने का कारनामा कुछ ही टीमें कर पाई हैं। भारत की बात करें तो कोलकाता के मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ ऐसा कर उसने 14 साल पुराने कारनामे को दोहराया है। भारत ने क्रिकेट के इतिहास में पहली बार यह कारनामा साल 2005 में जिम्बाब्वे के खिलाफ किया था जब हरारे टेस्ट में मेजबान को 161 रन पर ऑल आउट कर शाम तक 1 विकेट खोकर 195 रन बना लिये थे।

ईडन गार्डन्स पर फिर दिखा तेज गेंदबाजों का जलवा
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में यह चौथी बार हुआ है जब घरेलू सरजमीं पर खेलते हुए तेज गेंदबाजों ने सभी 10 विकेट हासिल किये हों। आखिरी बार भारत ने ईडन गार्डन्स के मैदान पर ही 2017 में श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में यह कारनामा किया था। उससे पहले 1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट की तीसरी पारी में और 1981 के मुंबई टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ चौथी पारी में तेज गेंदबाजों ने सभी विकेट झटकने का काम किया था।

टेस्ट क्रिकेट के 85 साल में दूसरी बार हुआ यह
क्रिकेट इतिहास के 85 साल में ऐसा सिर्फ 2 बार हुआ है जब कोई टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय ले और 40 ओवर भी न खेल सके। ईडन गार्डन्स पर टॉस जीतने के बाद बांग्लादेश की टीम महज 30.3 ओवर ही खेल सकी और सिर्फ 106 रन ही बना सकी। जबकि 2013 में न्यूजीलैंड की टीम के साथ भी ऐसा कुछ हुआ था जब कीवी टीम टॉस जीतने के बाद सिर्फ 19.3 ओवर ही खेल सकी और 45 रन पर ऑल आउट हो गई।

भारतीय सरजमीं पर बनाया गया दूसरा न्यूनतम स्कोर
भारत दौरे पर आई किसी भी विदेशी टीम के लिहाज से बांग्लादेश की ओर से बनाया गया 106 रन का स्कोर सबसे न्यूनतम स्कोर बन गया है। विदेशी टीमों में भारत दौरे पर सबसे कम रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम था जिसने 1987 में बेंगलुरू टेस्ट मैच के दौरान 116 रन बनाये। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसा सिर्फ 4 बार हुआ है जिसमें से 3 मौके 2009 से पहले के हैं।
वहीं बांग्लादेश की टीम ने भारत के खिलाफ सबसे कम ओवर्स में आउट होने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम था जिसने 49.2 ओवर्स बल्लेबाजी की थी।

क्रिकेट इतिहास में 5वीं बार जीरो पर निपटा मध्यक्रम
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा 5वीं बार हो रहा है जब किसी टीम का मध्यक्रम (तीसरा, चौथा और पांचवा बल्लेबाज) जीरो पर आउट होकर वापस पवेलियन लौटा हो। ईडन गार्डन्स पर बांग्लादेश के नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
