पाकिस्तान के हाथों भारत की हार पर बांग्लादेशी फैन ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ भारत की एकतरफा हार से भारत में प्रशंसक दुखी हैं। तो वहीं बांग्लादेश में भी कई लोग दुखी है। एक बांग्लादेशी प्रशंसक ने भारत की हार से निराश होकर खुदकुशी कर ली है।

ट्रेन के आगे कूदा 25 साल का युवक
बांग्लादेश के अखबार, ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक जिला जमालपुर के सांग गेट इलाके के निवासी अनीसुर्रहमान के 25 साल के बेटे बिदुत ने रेलगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक पाकिस्तान की जीत से परेशान हो गया था और घर से जाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने की पुष्टि, भारत की हार से था निराश
बिदुत की मौत को लेकर राजकीय रेल पुलिस थाने के प्रमुख नसीरुल इस्लाम ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि भारत की हार से आहत बिदुत ने जान दे दी। उन्होंने बताया कि सेमीफाइनल में बांग्लादेश की हार के बाद बिदुत फाइनल में पाक की हार और भारत की जीत चाहता था।

भारत में भी फैंस ने दिखाई निराशा
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में पाकिस्तान से हारने के बाद भारतीय फैंस ने भी रविवार रात को जमकर गुस्सा निकाला। कई शहरों से लोगों के अपने टीवी तोड़ देने की तस्वीरें आई हैं। कई जगह पर भारतीय खिलाड़ियों के पोस्टर भी जलाए गए और नारेबाजी हुई।

पाकिस्तान की टीम बनी चैंपियन
रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2017 फाइनल में इंग्लैंड के ओवल में पाकिस्तान और भारत की टीमें आमने-सामने थी। इसम मुकाबले मे पाक की टीम ने भारत की टीम को 180 रन से हराया। भारत की टीम मुकाबले में बेहतर मानी जा रही थी लेकिन पाक ने बढ़िया खेल दिखाया और खिताब पर कब्जा कर लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
